टीका लगा होने पर ही मिलेगी शराब : तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में अनूठी पहल, कलेक्टर दिव्या ने जारी किया आदेश
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले की कलेक्टर ने अच्छी पहल की है। टीका लगवाने में आनाकानी करने वाले लेकिन शराब पीने से परहेज नहीं करने वालों के लिए यह अच्छा सबक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में शराब खरीदने के लिए कोरोना टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब पीने वालों को पहले टीका लगवाना ही होगा। लोग वैक्सीन लगवाने में आनाकानी करते हैं, लेकिन शराब पीने में कोई परहेज नहीं करते। इसलिए जिला प्रशासन ने यह अनूठी पहल की है।
कलेक्टर जे. इनोसेंट दिव्या ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि वे शराब का सेवन करने के कारण टीके नहीं लगवा पा रहे हैं। इसलिए अब शराब खरीदने के लिए उन्हें टीकाकरण का प्रमाण दिखाना पड़ेगा।
Tamil Nadu | Locals in Nilgiri dist to undergo mandatory COVID vaccination to buy alcohol
— ANI (@ANI) September 3, 2021
Some said they're unable to get jabbed due to alcohol consumption. Now, to buy alcohol, they'll have to show proof of vaccination: J Innocent Divya, Dist Collector, Udhagamandalam (02.09) pic.twitter.com/AkzSciOuwF