फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Liquor Policy Scam: Why ED arrested Manish Sisodia after CBI, difference between the two cases

Liquor Policy Scam: CBI के बाद ED ने मनीष सिसोदिया को क्यों किया गिरफ्तार, दोनों मामलों में क्या है अंतर?

Fri, 10 Mar 2023 03:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 10 Mar 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
ईडी और सीबीआई दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में कथित घोटाले की अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी नीति को बनाने और लागू करने में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, सीबीआई की जांच नीति बनाते समय हुईं कथित अनियमितताओं पर केंद्रित है।
loader
Liquor Policy Scam: Why ED arrested Manish Sisodia after CBI, difference between the two cases
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी से पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। इससे एक दिन पहले ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ यह कार्रवाई की। 


इस गिरफ्तारी को लेकर अब आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आए गए हैं। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'इनका एक ही मकसद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नये फर्जी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी'। उधर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद एक पुरानी कहावत चरितार्थ हो आई है, आप जो बोते हैं, वो ही काटते हैं। 


सीबीआई के बाद ED ने मनीष सिसोदिया को क्यों गिरफ्तार किया? दोनों मामलों में क्या अंतर है? दिल्ली शराब घोटाला मामले में अभी तक क्या-क्या हुआ है? आइए जानते हैं..

मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया
मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या हुआ?
दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें शनिवार (चार मार्च) को अदालत में पेश किया गया, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय एजेंसी को दो और दिनों के लिए अपनी रिमांड पर भेज दिया। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। इससे एक दिन पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के बाद ED ने मनीष सिसोदिया को क्यों गिरफ्तार किया?
ईडी अगस्त 2022 में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के संबंध में पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रही है। ईडी अब तक इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी साल जनवरी में, एजेंसी ने एक पूरक चार्जशीट दायर की और दावा किया कि आप के शीर्ष नेताओं ने खुद के लिए अवैध धन जुटाने के उद्देश्य से आबकारी नीति बनाई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि साजिश निजी संस्थाओं को थोक व्यापार देने और उसी से छह फीसदी रिश्वत प्राप्त करने के लिए 12 फीसदी मार्जिन तय करने की थी।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को साजिश का सरगना और मुख्य लाभार्थियों में से एक बताया था। इसमें महेन्द्रू, विजय नायर, पी. सरथ चंद्र रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली, अमित अरोड़ा और 11 कंपनियों सहित कुल 17 संस्थाओं को आरोपी बनाया गया।

Tihar jail
Tihar jail - फोटो : Social Media
तिहाड़ जेल में दो दिन हुई थी पूछताछ 
सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे जेल में दो दिन तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले सोमवार शाम ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट से सिसोदिया से पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। जेल सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने सिसोदिया से शराब नीति में बदलाव के कारणों के बारे में पूछा। साथ ही उनसे इस मामले में ली गई रिश्वत के बारे में भी सवाल किए गए।

सीबीआई ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की
सीबीआई ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने सिसोदिया की गिरफ्तारी क्यों की?
ईडी की कार्रवाई से पहले पिछले महीने मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सिसोदिया पर लगे आरोप पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने और पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने सिसोदिया को कई सबूत दिखाए, इसमें डिजिटल सबूत और दस्तावेज भी शामिल थे। सिसोदिया इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे पाए थे। 

दोनों मामलों में क्या अंतर है?
ईडी और सीबीआई दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में कथित घोटाले की अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी नीति को बनाने और लागू करने में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, सीबीआई की जांच नीति बनाते समय हुईं कथित अनियमितताओं पर केंद्रित है।

राऊज एवेन्यू, Rouse avenue
राऊज एवेन्यू, Rouse avenue - फोटो : सोशल मीडिया
आगे क्या होगा? 
कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार दोपहर 2.00 बजे सुनवाई होनी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय आज राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचा और सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की मांग की है। इस पर कोर्ट ने ईडी ने दोपहर दो बजे से पहले तक सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed