{"_id":"5f395c588ebc3e3cc05a337e","slug":"liquor-outlets-to-reopen-in-chennai-after-nearly-five-months-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में पांच महीने बाद खुलेंगी शराब की दुकानें, 18 से खुलने की मिली अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई में पांच महीने बाद खुलेंगी शराब की दुकानें, 18 से खुलने की मिली अनुमति
Sun, 16 Aug 2020 09:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते बंद की गई शराब की दुकानों को चेन्नई में करीब पांच महीने बाद दोबारा खुलने की अनुमति मिली है। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को कहा कि उसने चेन्नई में शराब की दुकानों को 18 अगस्त से खुलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम के सात बजे तक खुलने की अनुमति होगी। इस दौरान शराब की बिक्री टोकन व्यवस्था से की जाएगी। आदेश में एक दिन में 500 टोकन ही जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में आने वाली शराब की दुकानों और मॉल में स्थित शराब की दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा इन दुकान पर आने वाले लोगों के लिए फेस मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु के अन्य इलाकों में शराब की दुकानें सात मई को खोल दी गई थीं। लेकिन, कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले सामने आने की वजह से चेन्नई के साथ ग्रेटर चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अन्य उपनगरीय इलाकों में शराब की दुकानों को बंद रखा गया था।