{"_id":"5fddd90e8ebc3e410f760ad2","slug":"liquor-bottle-and-snack-in-wedding-card-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः शादी का अनोखा निमंत्रण कार्ड वायरल, खोलने पर मिली शराब की बोतल और चखना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः शादी का अनोखा निमंत्रण कार्ड वायरल, खोलने पर मिली शराब की बोतल और चखना
Sat, 19 Dec 2020 07:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
शादी का कार्ड
- फोटो : social media
देशभर में शादियों का मौसम चल रहा है। किसी के रिश्तेदार की तो किसी के दोस्त की शादी हो रही है और इसमें शरीक होने के लिए आपको आमंत्रण कार्ड मिले होंगे। इसी क्रम में महाराष्ट्र में एक शादी का बड़ा ही अनोखा कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है जिसके पहले पेज पर तो गणेशजी की फोटो छपी है।
विज्ञापन
इसके बाद के पेज में शादी की तारीख और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके बाद के पेज को देखकर पहले तो लोग हैरान हुए फिर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इन्हीं पेज के नीचे शराब की बोतल के साथ चखना निकला। इसके साथ मिनरल वाटर की बोतल भी रखी हुई थी। यह वाकया महाराष्ट्र के चंद्रपुर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हो रही है आलोचना
दरअसल ये मामला उस जिले का है जहां शराबबंदी लागू है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद शराबबंदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग इस घटना पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कइयों का कहना है कि जिले में शराबबंदी के बावजूद इस तरह के कार्ड छपवाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
कार्ड छपवाने वाले ने रखा अपना पक्ष
कार्ड छपवाने वाले शख्स से जब इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने माना कि यह कार्ड उन्हीं के बेटे की शादी का है। उन्होंने कहा कि यह शादी चंद्रपुर के ही एक होटल में हुई है। हालांकि उन्होंने यह बताया कि शराबबंदी की वजह से यह कार्ड चंद्रपुर जिले में नहीं बांटे गए हैं।
उन्होंने कहा कि चंद्रपुर में शराब की बोतल वाले कार्ड नहीं बांटे गए हैं, बल्कि ऐसे कुछ कार्ड कुछ खास रिश्तेदारों को नागपुर और अलग जिलों में दिए हैं और चंद्रपुर में जो कार्ड बांटे गए हैं उसमें ड्रायफ्रूट दिए गए थे।