फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Like zamindar who cant maintain haveli, Pawars reality check for Congress

शरद पवार का तंज : कांग्रेस की हालत जमींदारों जैसी, जो हवेली बचा न सके, कश्मीर से कन्याकुमारी तक नहीं रही पार्टी

Fri, 10 Sep 2021 01:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 01:19 AM IST
सार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस को लेकर गुरुवार को करारा तंज किया या कहें कि सबसे पुरानी पार्टी को आईना दिखा दिया। पढ़िए पवार ने क्या कहा
 

विज्ञापन
Like zamindar who cant maintain haveli,  Pawars reality check for Congress
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के दिग्गज नेता व एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्वीकार करना चाहिए कि अब वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक नहीं रही, जैसे पहले कभी वह रहा करती थी। उन्होंने महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी को रियाल्टी चेक यानी सच का सामना करने की सलाह भी दी।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की हालत उन जमींदारों की तरह है, जो अपनी हवेली नहीं बचा सके। शरद पवार ने आगे कहा कि अन्य विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस की नजदीकी तभी बढ़ेगी, जब यह हकीकत स्वीकार करेगी कि अब वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक नहीं रही। यह पूछने पर कि क्या इसकी वजह अहंकार है? पवार ने तंज करते हुए कांग्रेस की तुलना ऐसे जमींदारों से की जो अपनी अधिकांश जमीन खो चुके हैं और अपनी हवेली भी बचाने में सक्षम नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने इस बात को विस्तार देते हुए कहा, 'मैंने उत्तर प्रदेश के जमींदारों की कहानी सुनी थी। उनके पास बड़ी जमीनें व बड़ी हवेली हुआ करती थी। लेकिन भूमि हदबंदी कानून के कारण उनकी जमीनें हाथ से चली गईं तो उनकी हवेलियां तो रहीं, लेकिन जमींदारों के पास उनके रखरखाव व मरम्मत की ताकत नहीं बची। उनकी खेती से आय भी पहले जितनी नहीं रही, क्योंकि हजारों एकड़ जमीन के बजाए उनके पास 10-20 एकड़ जमीन रह गई। इसके बाद अगली सुबह जब ये जमींदार जागे तो आसपास के हरे भरे खेतों की ओर देखा और कहा कि ये सब जमीन उनकी है, लेकिन असल में वह कभी उनकी हुआ करती थी, अब उनकी नहीं रही थी। यह पूछने पर कि क्या वह कांग्रेस की तुलना बंजर गांव के पाटिल (प्रमुख) से करेंगे? एनसीपी प्रमुख ने कहा कि वह ऐसी तुलना नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता को विपक्ष का नेता मानने को कहा तो कांग्रेस ने कहा हमारे पास राहुल हैं
पवार ने एक टीवी चैनल से चर्चा में कहा कि जब भी नेतृत्व की बात आती है तो कांग्रेस के मेरे दोस्त अलग राय रखने का मन नहीं बना पाते। पवार ने कहा कि जब ममता बनर्जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा बनाने की बात चली तो कांग्रेस के लोगों ने कहा कि उनके पास राहुल गांधी हैं। सभी दल, खासकर कांग्रेस के नेता अपने नेतृत्व को लेकर अलग राय पेश करने के लिए तैयार नहीं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed