फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2022: LIC IPO soon, Finance Minister Sitamaran hints in budget speech

Budget 2022: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत

Tue, 01 Feb 2022 11:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 11:28 AM IST
सार

वित्त मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश सफल रहा है। कई अन्य सरकारी कंपनियों के भी आईपीओ जल्द आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Budget 2022: LIC IPO soon, Finance Minister Sitamaran hints in budget speech
बजट 2022 LIVE - फोटो : DD News

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी का पहला पब्लिक इश्यू आईपीओ जल्द आएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में यह संकेत दिया। सरकार एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से पूंजी बाजार से लगभग एक लाख करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

विज्ञापन

 

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट-2022 पेश करते हुए कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश सफल रहा है। कई अन्य सरकारी कंपनियों के भी आईपीओ जल्द आ सकते हैं। वित्त मंत्री के बजट भाषण में एलआईसी के पहले पब्लिक इश्यू को लेकर किए गए एलान के पहले  दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडे कह चुके हैं कि सरकार इसे मार्च के अंत तक देश के शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा लेगी।एलआईसी के आईपीओ को लेकर देश के अग्रणी मर्चेंट बैंकरों के साथ बातचीत हो चुकी है। सरकार ने हाल में सेबी को कहा है कि वह तीन हफ्ते के भीतर एलआईसी आईपीओ से जुड़े दस्तावेजों की जांच का काम पूरा कर ले। 

विज्ञापन


एक लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य 
केंद्र सरकार एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से पूंजी बाजार से लगभग एक लाख करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी को एक से ज्यादा चरणों में भी बेच सकती है। आईपीओ का कुछ हिस्सा देश की अग्रणी व सबसे बड़ी बीमा कंपनी के पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सबसे बड़ा आईपीओ होगा
एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी बेचने वाला यह आईपीओ देश का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) होगा। इससे पहले पेटीएम ने 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी किया था। हालांकि इसमें निवेशक को भारी झटका पड़ा,क्योंकि इश्यू की लिस्टिंग के वक्त दाम बुरी तरह नीचे आ गए। इससे पहले कोल इंडिया ने 15,000 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed