{"_id":"690788e345a5e875a903a077","slug":"let-shivakumar-become-cm-after-siddaramaiah-completes-5-yrs-in-office-karnataka-minister-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: 'सिद्धारमैया के 5 साल पूरे होने पर ही CM बनेंगे डीके', मंत्री ने खारिज की 'नवंबर क्रांति' की अटकलें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: 'सिद्धारमैया के 5 साल पूरे होने पर ही CM बनेंगे डीके', मंत्री ने खारिज की 'नवंबर क्रांति' की अटकलें
Sun, 02 Nov 2025 10:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल (कर्नाटक)

Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:08 PM IST
सार
कर्नाटक के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने 'नवंबर क्रांति' की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सिद्धारमैया 2028 तक मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने यह भी माना कि डीके शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है और वह चाहते हैं कि सिद्धारमैया के बाद वह पद संभालें।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने रविवार को 'नवंबर क्रांति' की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उनकी इच्छा है कि 2028 में सिद्धारमैया का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद वह पद संभालें।
राज्य में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के आधे पड़ाव यानी नवंबर में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें चल रही हैं, जिसे कुछ लोग 'नवंबर क्रांति' कह रहे हैं। आवास मंत्री खान ने यहां पत्रकारों से सवाल के जवाब में कहा, मैंने कहा है कि कोई क्रांति नहीं है। सिद्धारमैया 2028 तक मुख्यमंत्री रहेंगे।
ये भी पढ़ें: गोवा में रेत खनन विवाद में गोलीबारी: दो कांस्टेबल सहित सात गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
विज्ञापन
शिवकुमार के समर्थकों के उनके नेता को अगला मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, उनके समर्थकों का ऐसा चाहना स्वाभाविक है। शिवकुमार की भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है। 2028 तक सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रहेंगे और सिद्धारमैया के बाद शिवकुमार बनेंगे।
मंत्री ने आगे कहा, उन्होंने (शिवकुमार) भी पार्टी की सेवा की और काम किया है। उनके और सिद्धारमैया की वजह से ही आज हमारी (कांग्रेस की) विधानसभा में 140 सीट हैं। उनकी (डीके शिवकुमार) भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है। हम भी चाहते हैं कि सिद्धारमैया के बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री बनें। 2028 तक सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं, उसके बाद शिवकुमार।
राज्य के राजनीतिक हलकों में, खासकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में कुछ समय से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा है, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच 'सत्ता-साझेदारी' समझौते का हवाला दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, बशर्ते कांग्रेस हाईकमान का फैसला हो।
'पार्टी में गुटबाजी छिपाने की कोशिश कर रही भाजपा'
मंत्री खान ने कहा कि भाजपा इस महीने बाद मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगा रही है और ऐसा कुछ नहीं है। यह उनकी पार्टी में गुटबाजी को छिपाने की साजिश है। उन्होंने कहा, शिवकुमार हमारे पार्टी अध्यक्ष हैं। दशहरा के दौरान सिद्धारमैया ने कहा था कि वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शिवकुमार ने भी इस पर सहमति जताई थी और हाल ही में पूर्व सांसद डीके सुरेश (शिवकुमार के भाई) ने कहा था कि 2028 तक सिद्धारमैया ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
ये भी पढ़ें: क्या यही आपकी 'ट्रबल इंजन' सरकार का 'मंगल राज' है? रमेश ने बढ़ते अपराधों पर बिहार सरकार को घेरा
'हर कोई पार्टी हाईकमान के फैसले का पालन करेगा'
खान ने कहा, कांग्रेस हाईकमान के फैसले का हर कोई पालन करेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि सिद्धारमैया 2028 तक मुख्यमंत्री बने रहें। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है।
क्या मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है, पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है और यह हाईकमान तय करेगा। मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा थी और कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को समझाकर उपमुख्यमंत्री बना दिया था।