{"_id":"62597d318f8f5216dc3968c0","slug":"less-than-40-percent-in-15-to18-age-group-fully-vaccinated-against-coronavirus-in-10-states-and-uts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन का हाल: दस राज्यों में 40 फीसदी से कम किशोरों को लगी दोनों खुराक, जानें आपके राज्य की स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीनेशन का हाल: दस राज्यों में 40 फीसदी से कम किशोरों को लगी दोनों खुराक, जानें आपके राज्य की स्थिति
Fri, 15 Apr 2022 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:06 PM IST
सार
देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरुआत इस साल तीन जनवरी को हुई थी। इस आयु वर्ग के लोगों को कोवाक्सिन टीके की खुराक ही दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 40 फीसदी से भी कम लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लग पाई हैं। मेघालय में इस आयु वर्ग में टीकाकरण सबसे कम हुआ है और यहां इसकी दर महज 10 फीसदी है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल 2022 तक इस आयु वर्ग में मेघालय के बाद नगालैंड में 18.7 फीसदी और मणिपुर में 24.6 फीसदी लाभार्थियों का पूर्ण टीकाकरण हो पाया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 28.9, झारखंड में 30.7, बिहार में 35.2, असम में 36.4, पंजाब में 37 और चंडीगढ़ में 38.2 फीसदी है।
विज्ञापन
दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में 38.2 फीसदी लाभार्थियों को टीके की दोनों खुराकें लगाई गई हैं। आंध्र प्रदेश इस सूची में सबसे ऊपर है जहां 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में पूरी लक्षित आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में यह आंकड़ा 83.6 और हिमाचल प्रदेश में 80.8 फीसदी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, पुडुचेरी, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में इस आबादी के टीकाकरण की दर 50 फीसदी से कम है। आंकड़ों के अनुसार इस आयु वर्ग में दूसरी खुराक के कवरेज की दर 54.3 फीसदी है। एक अनुमान के अनुसार इस आयु वर्ग की भारत में आबादी लगभग सात करोड़ 40 लाख 57 हजार है।
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11191 हुई
देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 949 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस महामारी से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 30 लाख 39 हजार 972 हो गई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,191 पर पहुंच गई है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 फीसदी है।