फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leopard kills two-year-old child in Gir Somnath district, six people have died in six months

Gujarat: गिर सोमनाथ जिले में तेंदुए ने ली दो साल के बच्चे की जान, छह महीने में छह लोगों की हो चुकी है मौत

Tue, 15 Aug 2023 03:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 15 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

वेरावल प्रभारी रेंज वन अधिकारी खिमन पंपनिया ने बताया कि यह घटना मताना गांव में हुआ जो वेरावल रेंज के अंतर्गत आता है। गांववालों के अनुसार तेंदुआ बच्चे को उसके घर से 500 मीटर दूर खसीटकर ले गया था।

विज्ञापन
Leopard kills two-year-old child in Gir Somnath district, six people have died in six months
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे को मार डाला। इसकी जानकारी वन अधिकारी ने मंगलवार को दी। यह घटना मताना गांव में सोमवार की रात नौ बजे की है, जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पिता रमेश जाधव ने बताया कि तेंदुआ बच्चे को खसीटते हुए लेकर गया। काफी खोजबीन के बाद घर से 500 मीटर दूर बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। वेरावल प्रभारी रेंज वन अधिकारी खिमन पंपनिया ने बताया, 'यह घटना मताना गांव में हुआ जो वेरावल रेंज के अंतर्गत आता है। गांववालों के अनुसार तेंदुआ बच्चे को उसके घर से 500 मीटर दूर खसीटकर ले गया।'
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा, 'स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में तीन-चार तेंदुए हैं। हमने उन्हें पकड़ने के लिए तीन पिंजरे बनवाएं। इसके अलावा भी उन्हें पकड़ने के लिए तीन अन्य पिंजरों का निर्माण किया जा रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के तीन दिन पहले इलाके में तेंदुआ ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला था। वन अधिकारियों के अनुसार पिछले छह महीनों में इस इलाके में तेंदुए के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed