{"_id":"5d1d95508ebc3e3cbe0f4c95","slug":"leopard-is-killed-by-mob-in-karnataka-in-front-of-forest-ranger","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में भीड़ ने की तेंदुए की हत्या, देखता रहा वन अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में भीड़ ने की तेंदुए की हत्या, देखता रहा वन अधिकारी
Thu, 04 Jul 2019 11:33 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में भीड़ ने एक तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया है। हैरानी की बात तो ये है कि ये सारी घटना वन अधिकारी के सामने हुई। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। यहां चित्रदुर्ग जिले के कुरुबराहाल्ली गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों ओर से घेर लिया और उसे लाठियों से मारा। ये जगह राजधानी बंगलूरू से करीब 200 किमी की दूरी पर स्थित है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अनार के बगीचे में बीते दो दिनों में तेंदुए ने दो स्थानीय लोगों पर हमला किया। इन हमलों से गांव वाले काफी गुस्से में आ गए। ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो, इसके लिए ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ ने बुधवार को तेंदुए को एक पेड़ पर चढ़ा हुआ पाया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसमें दिख रहा है कि काफी सारे लोग तेंदुए को पत्थरों से मार रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने इन लोगों को रोकने की कोशिश भी की। आखिर में तेंदुआ पेड़ से नीचे आ गया। इसके बाद लाठियों से गांव वालों ने तेंदुए को मार दिया।
विज्ञापन
कुछ इसी तरह की घटना मई में असम में भी हुई थी। यहां भी गांव वालों ने एक तेंदुए को मार दिया था। ग्रामीणों ने उसके पंजों को काट दिया था और उसकी आंखें तक निकाल दी थीं। केवल इतना ही नहीं मारने के बाद तेंदुए को कई दिनों तक टांगकर भी रखा गया। बताया गया कि एक ग्रामीण पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों ने ये कदम उठाया।