फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lemonade at stations of Central Railway, Juices made from Shear will not be sold

रेलवे स्टेशन पर नींबू पानी पीने से पहले पढ़ लें खबर और देख लें ये वीडियो

Thu, 28 Mar 2019 03:59 PM IST
sapna singla भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: sapna singla Updated Thu, 28 Mar 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Lemonade at stations of Central Railway, Juices made from Shear will not be sold
नींबू पानी का ठेला - फोटो : Shutterstock

मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र में आने वाले खानपान के स्टॉल पर नींबू पानी और शीरे से बनने वाले अन्य जूस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि जूस साफ-सफाई का कथित रूप से ध्यान नहीं रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया था जिसमें मुंबई में कुर्ला रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति नींबू पानी बनाने के लिए एक खानपान स्टॉल पर रखे टैंक का पानी कथित तौर पर इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन




यात्री ने मध्य रेल के ट्विटर हैंडल को यह वीडियो टैग कर दिया जिसके बाद यह सोमवार शाम में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ने पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अब मध्य रेलवे के स्टेशनों पर नींबू पानी और कृत्रिम स्वाद वाले अन्य जूस की बिक्री नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार से लागू किए गए इस प्रतिबंध में ताजा फलों से तैयार जूस को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वीडियो मयूर शिंदे ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed