ONOE: 'एक राष्ट्र एक चुनाव चरणबद्ध तरीके से लागू हो'; संसदीय समिति को पूर्व सीजेआई ने दिया सुझाव
विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष रितुराज अवस्थी के अलावा आईएएस अधिकारी नितेन चंद्रा भी संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए। नितेन चंद्रा एक देश एक चुनाव पर सहमति बनाने वाली पूर्व राष्ट्रपति कोविंद समिति में सचिव भी रहे थे।
विस्तार
एक राष्ट्र एक चुनाव चरणबद्ध तरीके से लागू हो : पूर्व सीजेआई
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यूयू ललित ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव अच्छा विचार है, लेकिन इसे एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए। पूर्व सीजेआई मंगलवार को उस संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष अपना विचार रख रहे थे, जो एक राष्ट्र एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों का परीक्षण कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि ललित ने अपने सुझाव में कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की अवधारण एक अच्छा विचार है। लेकिन विधेयकों की परिकल्पना के अनुसार कानून को शीर्ष अदालत में चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने कुछ बदलावों का भी प्रस्ताव रखा।
विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष रितु राज अवस्था ने भाजपा सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली 39 सदस्यीय समिति को बताया कि प्रस्तावित कानून संघवाद पर बुनियादी संरचना सिद्धांत का उल्लंघन नहीं करता है। यह संविधान के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ भी नहीं है।
संविधान संशोधन विधेयक समेत दो विधेयक जेपीसी के पास भेजे गए#WATCH | JPC Chairman PP Choudhary arrived for the meeting.
The meeting of the Joint Committee on the Constitution (One Hundred and Twenty-Ninth Amendment) Bill, 2024 and the Union Territories Laws (Amendment) Bill, 2024, started in Parliament House Annexe.
Former Chief Justice… pic.twitter.com/Yq01DB5Ia9 — ANI (@ANI) February 25, 2025
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया और सरकार ने लोकसभा में संविधान में संशोधन करने वाले एक विधेयक सहित दो विधेयक संसद में पेश किए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन विधेयकों पर चर्चा के लिए भाजपा सांसद और पूर्व कानून मंत्री पी पी चौधरी की अध्यक्षता में 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया। संसदीय समिति ने मंगलवार को छोड़कर अब तक दो बैठकें की हैं।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.