फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leave India, if you feel suffocated here: RSS leader to Farooq Abdullah

जुबानी जंग: फारुक अब्दुल्ला को संघ नेता इंद्रेश कुमार की सलाह, भारत में दम घुट रहा तो छोड़ दें देश

Mon, 06 Dec 2021 08:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Dec 2021 08:02 PM IST
सार

फारुक अब्दुल्ला ने बीते दिनों कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को आंदोलकारी किसानों की तरह 'बलिदान' करना होगा, ताकि वे अपने अधिकार वापस पा सकें। 

विज्ञापन
Leave India, if you feel suffocated here: RSS leader to Farooq Abdullah
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर उनके विवादित बयान को लेकर तीखा हमला किया। इंद्रेश कुमार ने कहा कि यदि अब्दुल्ला का भारत में दम घुट रहा है तो वे भारत छोड़ दें। 

विज्ञापन


फारुक अब्दुल्ला ने बीते दिनों कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को आंदोलकारी किसानों की तरह 'बलिदान' करना होगा, ताकि वे अपने अधिकार वापस पा सकें। इंद्रेश कुमार ने कहा कि इससे पता चलता है वह हिंसा में विश्वास करते हैं, शांति में नहीं। 
विज्ञापन


संघ नेता इंद्रेश कुमार ने केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के लोगों के कथित दमन के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना उनके लिए फैशन बन गया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के ये दोनों नेता भड़काने की राजनीति बंद करें और देश की एकता व अखंडता  कायम रखने में बाधा बनने का प्रयास न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ नेता से अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला का बयान साफ दर्शाता है कि उन्हें हिंसा से प्यार है। बकौल इंद्रेश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि राज्य का विशेष दर्जा बहाल कराने के लिए चीन की मदद ली जाएगी, क्या हम इसे स्वीकार करेंगे? कभी नहीं। यह बकवास है। 

इंग्लैंड, अरब या अमेरिका चले जाएं
संघ नेता ने कहा कि यदि पूर्व सीएम को यहां घुटन महसूस होती है, तो वह जहां चाहें अरब या अमेरिका चले जाएं। उनकी पत्नी इंग्लैंड में रहती है। वह अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए वहां जाने के बारे में भी सोच सकते हैं। वह वहां खुश रहेंगे। 

अब्दुल्ला ने रविवार को कही थी 'बलिदान' की बात
फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को बलिदान करना पड़ सकता है, जैसा कि नए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों ने किया था। नेशनल कांफ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 116वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने श्रीनगर में अपनी पार्टी की युवा शाखा के सम्मेलन में यह बात कही थी। अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती है।


महबूबा ने जंतर मंतर पर दिया था धरना
वहीं, पूर्व सीएम व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के कथित दमन के विरोध में सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। उन्होंने मांग की कि राज्य में बेगुनाहों की हत्या तत्काल रोकी जाए। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में इसलिए धरना दिया, क्योंकि वह जानती हैं कि उन्हें कश्मीर में विरोध प्रदर्शन की इजाजत कभी नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed