फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders Reaction On Pm Modi Mother Death News, Amit Shah, Rajnath Singh, Yogi Aditya Nath

नहीं रहीं हीराबा: पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक की लहर, आडवाणी, राहुल-शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Fri, 30 Dec 2022 01:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 30 Dec 2022 01:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी के निधन पर पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। वह 100 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस लीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Leaders Reaction On Pm Modi Mother Death News, Amit Shah, Rajnath Singh, Yogi Aditya Nath
पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक में डूबा पूरा देश - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। सोशल मीडिया पर जहां हजारों लोग दुख जता रहे हैं वहीं कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त किया।


अपनी मां के निधन पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

लालकृष्ण आडवाणी ने जताया शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शोक जताते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुझे गहरा दुख हुआ है। नरेंद्रभाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। ये सभी को हमेशा याद रहेंगे। अपनी मां को खोना किसी के जीवन की सबसे दर्दनाक घटना होती है। नरेंद्रभाई और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उसकी आत्मा को शांति मिले।

आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने जताया शोक
आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजनीया माता जी हीरा बा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दुःखद प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। माताजी का जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी मूल्य के प्रति निष्ठा एवं ईश्वर के प्रति अटूट आस्था के बल पर सतत कर्मशील रहने वाले सार्थक जीवन का महान उदाहरण है। मातृवियोग की वेदना की इस वेला में श्री नरेंद्र भाई मोदी एवं उनके परिजनों के प्रति हम हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। श्री परमात्मा दिवंगत को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना !! ॐ शान्तिः !!



कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।


विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शोक व्यक्त किया।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!



मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया।

गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शोक व्यक्त किया।


जेपी नड्डा ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया।



केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शोक व्यक्त किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया।

मायावती ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दुख जताया।

पीएम मोदी की मां के निधन पर कर्नाटक के सीएम ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शोक व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed