{"_id":"629ee2f821d2db09970c5f6d","slug":"leaders-occupy-temples-of-tamil-nadu-entrust-responsibility-to-retired-judges-madurai-aadheenam-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु के मंदिरों पर नेताओं का कब्जा, मदुरै मठ के स्वामी की मांग- रिटायर्ड जजों को सौंपे जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु के मंदिरों पर नेताओं का कब्जा, मदुरै मठ के स्वामी की मांग- रिटायर्ड जजों को सौंपे जिम्मा
Tue, 07 Jun 2022 11:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, मदुरै
एएनआई, मदुरै
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:02 AM IST
सार
तमिल शैव मठ के प्रमुख स्वामी देसिका ने तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग पर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने इस विभाग को भंग करने की मांग की।
विज्ञापन
मदुरै पीठ के स्वामी श्री हरिहर श्री ज्ञानसंबंदा देसिका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मदुरै पीठ के स्वामी श्री हरिहर श्री ज्ञानसंबंदा देसिका ने राज्य के मठों व मंदिरों पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं को प्रमुख बनाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सवाल किया मंदिरों में राजनेताओं का क्या काम है? उन्होंने मंदिरों को रिटायर्ड जजों को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के समीप स्थित तमिल शैव मठ मदुरै अधीनम के प्रमुख स्वामी देसिका ने तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त (एचआर एंड सीई) विभाग पर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने इस विभाग को भंग करने की मांग की। स्वामी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिरों व मठों की गादी पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
स्वामी देसिका ने कहा कि कोषालय के अधिकारियों को पता हीं नहीं है कि मंदिरों में क्या चल रहा है? इन मंदिरों को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों या गांव के बुजुर्गों को सौंप देना चाहिए। राज्य में मंदिरों की संपत्तियां नष्ट हो रही हैं। तमिलनाडु की संस्कृति इन मंदिरों से जुड़ी है।
विज्ञापन
विजय की फिल्म में हिंदुओं का अपमान
स्वामी ने कहा कि लोगों को अभिनेता विजय की फिल्म नहीं देखनी चाहिए। वह एक ऐसी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं जो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान करती है।