फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders, actors and famous people's reactions on election results

‘मोदी की लहर... मोदी का कहर... मोदी का शहर... मोदी नंबर वन’

Sun, 12 Mar 2017 04:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Sun, 12 Mar 2017 04:07 AM IST
विज्ञापन
Leaders, actors and famous people's reactions on election results
फाइल फोटो
यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद देश के नेताओं, अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। देखें किसने क्या कहा.... 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए भगवान का वरदान हैं और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है।’
विज्ञापन


पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू- वेलडन यूपीवालों... अब आप विकास और अच्छे दिन के भागीदार बनेंगे। और हां! राम मंदिर और भूले-भटके लोगों की घर वापसी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह- ‘यह जीत नहीं महा जीत है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विजय की नई ऊंचाइयों को छूकर देश की राजनीतिक कहानी बदल दी है। भाजपा की जीत जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता, उनके काबिल नेतृत्व और पार्टी के सुशासन के प्रति संकल्प की जीत है।’

अभिनेता अनुपम खेर- दोस्तों!!! इस थप्पड़ की गूंज तो लॉस एंजिलिस तक सुनाई दे रही है। अब तो चंद लोगों को समझ आ जाना चाहिए कि देश विकास चाहता है, बकवास नहीं।

सीएम महबूबा मुफ्ती- ‘प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को देश और क्षेत्र के समक्ष आर्थिक और राजनैतिक मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करने के लिए नई राजनैतिक और चुनावी वैधता मिली है।’

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा- ‘उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के जरिए देश की जनता ने यह संदेश देने का काम किया है कि वह अब वंशवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। वह अब समाज तोड़ने और वोट बैंक की राजनीति करने वालों के साथ नहीं खड़ी है।’

असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने कहा- ‘विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री की ईमानदारी, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता, समर्पण और दूरदृष्टि का नतीजा है।’


दिग्विजय सिंह- ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कद कम किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।’

उमा भारती- ‘मोदी गरीबों के मसीहा के रूप में उभरे हैं और लोगों ने उनके नेतृत्व पर फिर मुहर लगाई है।’

वेंकैया नायडू- ‘लोगों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भेदभाव को समाप्त करने के लिए जनादेश दिया है।’

अभिनेता शेखर सुमन- ‘मोदी की लहर... मोदी का कहर... मोदी का शहर... मोदी नंबर वन’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed