फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LCA Trainer Tejas took to the skies for its maiden flight from HAL airport

LCA Trainer: तेजस के ट्रेनर विमान ने भरी पहली उड़ान, 35 मिनट तक आसमान में रहा; HAL ने बताया 'मील का पत्थर'

Wed, 05 Apr 2023 09:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

एचएएल के मुताबिक, एलसीए ट्रेनर (एलटी 5201) ने बुधवार को एचएएल एयरपोर्ट से अपनी पहली उड़ान भरी और करीब 35 मिनट की सफल उड़ान पूरी करने के बाद उतरा।

विज्ञापन
LCA Trainer Tejas took to the skies for its maiden flight from HAL airport
एलसीए ट्रेनर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित एक लाइट कॉम्बैट ट्रेनर एयरक्राफ्ट का सफल परीक्षण किया। कंपनी ने इसे तेजस प्रोग्राम के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। एचएएल के मुताबिक, एलसीए ट्रेनर (एलटी 5201) ने बुधवार को एचएएल एयरपोर्ट से अपनी पहली उड़ान भरी और करीब 35 मिनट की सफल उड़ान पूरी करने के बाद उतरा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ट्रेनर विमान को आसमान की ओर उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
एलसीए ट्रेनर का इस्तेमाल उन पायलटों के द्वारा प्रशिक्षण कराने के लिए किया जाएगा, जिन्हें उन्नत प्रशिक्षण में महारत हासिल है। तेजसी एफओसी ट्रेनर, तेजस एमके-1ए प्रोग्राम का हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक, कुल 10 एलसीए तेजस एफओसी ट्रेनर बनाने की योजना है। एचएल तेजस 4.5 पीढ़ी का है और सभी मौसम में चलने वाला मल्टी रोल लड़ाकू विमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा बलों की आपातकालीन खरीद विंडो को छह महीने का विस्तार

इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने आपातकालीन खरीद में तेजी वाली विंडो को छह महीने का अतिरिक्त विस्तार दिया है। दरअसल हथियार प्रणाली की खरीद के बहुत सारी निविदा प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। चीन सीमा पर तैयारियों को मजबूत देने के इरादे से अधिक उपकरण खरीदने के लिए पिछले साल अगस्त में रक्षा बलों को छह महीने के लिए आपातकालीन खरीद अधिकार दिए गए थे।



बताई इसकी यह वजह
सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद खरीद विंडो को विस्तार दिया है। उम्मीद है कि इस दौरान जारी हो चुकी निविदाओं के की खरीद पूरी हो जाएगी। बलों के पास हथियार प्रणाली, पुर्जों और अन्य उपकरणों के लिए लगभग 300 प्रस्ताव हैं, जिनमें से अधिकांश पर अभी फैसला होना बाकी है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन शक्तियों के तहत, सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया था कि बल ‘मेक इन इंडिया’ के तहत न्यूनतम 60 फीसदी स्वदेशी सामग्री के साथ ही उपकरण खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed