फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lawyer filed a complaint against amit shah for addressed a public meeting at Goa airport complex

अमित शाह और परिकर के खिलाफ शिकायत दर्ज, गोवा एयरपोर्ट पर की थी जनसभा

Mon, 03 Jul 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 03 Jul 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
lawyer filed a complaint against amit shah for addressed a public meeting at Goa airport complex
अमित शाह

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। कानून की धज्जियां उड़ाने के कारण इन दोनों पर ये शिकायत दर्ज कराई गई है। गोवा के डबोलिम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक सभा को संबोधित करने के एक दिन बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सभा को संबोधित करते समय गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के अलावा श्रीपाद नाइक, स्थानीय पार्टी चीफ निनय तेंदूलकर और मौविन गोदिन्हों भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर बैठक करने की वजह से एक वकील कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


गोवा के वकील एरिस रॉड्रिग्स ने इसे लेकर नागरिक उड्डयन सचिव,गोवा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इस बारे में शिकायत की। उन्होंने एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के बैठक को लेकर नाराजगी जताई। इस बैठक में 2,000 से ज्यादा लोगों शामिल हुए थे। उन्होंने इसे गैरकानूनी सभा और भारतीय दंड संहिता की धारा 141 का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे एयरपोर्ट के यात्रियों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन


इस मामले में कांग्रेस पार्टी का कहना है "हम बीजेपी द्वारा गोवा एअरपोर्ट पर मीटिंग किए जाने कि कड़ी निंदा करते हैं।" कांग्रेस पार्टी ने कहा कि एयरपोर्ट काम्प्लेक्स पर मीटिंग करके बीजेपी ने सुशासन का अच्छा उदाहरण पेश नहीं किया है। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इस बात कि जांच करने को कहा है कि आखिर किसने बीजेपी को वहां मीटिंग करने कि इजाजत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमित शाह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करने के दौरान 'भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या" और बीफ बैन से संबंधित कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा हम 'मॉब लिंचिंग' कि समस्या को लेकर गंभीर हैं लेकिन इस तरह कि घटनाएं कांग्रेस राज में अधिक हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed