फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Law should be make mandatory to give details of foreign tours to MPs says BJP MP gvl narsimha rao

सांसदों को विदेश दौरों का ब्योरा देना अनिवार्य किए जाने के लिए बने कानून : भाजपा सांसद

Sun, 08 Dec 2019 02:20 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Law should be make mandatory to give details of foreign tours to MPs says BJP MP gvl narsimha rao
राज्यसभा - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुप्त विदेश दौरों को अक्सर निशाना बनाने वाली भाजपा सरकार के एक सांसद ने मांग की है कि सभी सांसदों को विदेश दौरों का ब्योरा दिया जाना अनिवार्य किए जाने के लिए एक कानून बनाने की वकालत की है। इसमें विदेश दौरे के ब्योरे के साथ-साथ पैसों के स्रोत और खर्चों की भी जानकारी देना अनिवार्य किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस संबंध में एक निजी विधेयक जन प्रतिनिधित्व संशोधन अधिनियम राज्यसभा में पेश किया है। विधेयक में कहा गया है विदेशी सरकारों या संस्थानों से किसी भी तरीके से सत्कार हासिल करने के बारे में पूरा ब्योरा राज्यसभा के सभापति या लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अनिवार्य तौर पर उजागर किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इसके लिए विदेशी योगदान नियमन अधिनियम के सेक्शन 9 के तहत केंद्र सरकार से पहले अनुमति लेनी जरूरी नहीं होनी चाहिए। राव ने अपने इस विधेयक में बताया है कि 2017 में सांसदों को अपने विदेश दौरों का ब्योरा देने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्रालय ने जुलाई, 2019 में सांसदों को इस संबंध में सूचना भी दी थी, मगर ज्यादातर सांसदों ने इस दिशानिर्देश का पालन नहीं किया। ऐसे में इस बारे में कानून बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed