{"_id":"5ae251114f1c1b87028b6ac6","slug":"law-minister-of-odisha-says-purigagnath-temple-was-in-149-kg-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के कानून मंत्री बोले- पुरीजगन्नाथ मंदिर में था 40 साल पहले 149 किलो सोना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा के कानून मंत्री बोले- पुरीजगन्नाथ मंदिर में था 40 साल पहले 149 किलो सोना
एजेंसी, भुवनेश्वर
Updated Fri, 27 Apr 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर
पुरी के मशहूर भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में 40 साल पहले 149 किलोग्राम सोने के आभूषण और 258 किलोग्राम चांदी के बर्तन मौजूद थे। ये जानकारी ओडिशा के कानून मंत्री प्रताप जेना ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दिलीप रे की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में मंदिर प्रबंधन की तरफ से वर्ष 1978 में तैयार की गई सूची के आधार पर दी। हालांकि जेना ने रत्न भंडार में वर्तमान समय में मौजूद सोना-चांदी पर कोई जानकारी नहीं दी।
बता दें कि रत्न भंडार को 34 साल बाद भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) के विशेषज्ञों के लिए खोला गया है, जो हाईकोर्ट के आदेश पर मंदिर के ढांचे की हालत की जांच कर रहे हैं। जेना ने विधानसभा में उत्तर देते हुए कहा, भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में कीमती पत्थरों से सजे सोने के 12831 भरी (1 भरी= 11.66 ग्राम) गहने मौजूद हैं, जबकि 22153 भरी वजन वाले चांदी के बर्तन व अन्य सामान भी रखे हुए हैं। बता दें कि 4 अप्रैल को एएसआई के निरीक्षण के लिए खोले जाने से पहले रत्न भंडार को मात्र 4 बार 1984, 1978, 1926 व 1905 में ही खोले जाने की जानकारी मौजूद है।