{"_id":"64bd640691cf2d2e7c0b07f8","slug":"law-and-order-situation-has-worsened-adhir-chowdhury-tears-into-wb-cm-mamata-banerjee-over-malda-video-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: 'कानून-व्यवस्था की स्थिति और खराब हो गई,' मालदा के वीडियो को लेकर कांग्रेस ने CM बनर्जी पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: 'कानून-व्यवस्था की स्थिति और खराब हो गई,' मालदा के वीडियो को लेकर कांग्रेस ने CM बनर्जी पर साधा निशाना
Sun, 23 Jul 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:02 PM IST
सार
Bengal: मणिपुर के एक वायरल वीडियो को लेकर एकजुट विपक्ष ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीडियो में कथित तौर पर दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाते हुए दिखाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से भी इसी तरह की एक क्लिप सामने आई है।
विज्ञापन
adhir ranjan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ महागठबंधन के लिए दोनों दलों के एक साथ आने के बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मणिपुर के एक वायरल वीडियो को लेकर एकजुट विपक्ष ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीडियो में कथित तौर पर दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाते हुए दिखाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से भी इसी तरह की एक क्लिप सामने आई है।
विज्ञापन
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा ट्विटर पर साझा की गई क्लिप में दो आदिवासी महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके पीटते हुए दिखाया गया था। वायरल क्लिप ने बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी के बीच तीखी जुबानी जंग छेड़ दी है। रविवार को कांग्रेस के बंगाल प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर बरसते हुए कहा कि बंगाल में कानून और व्यवस्था दक्षिण में और भी बिगड़ गई है और मालदा की घटना उसी का ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
उन्होंने यह दावा करते हुए कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, मांग की कि मालदा घटना के पीछे अपराधियों की पहचान की जाए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए।
कांग्रेस के लोकसभा सांसद ने कहा, 'कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और मालदा की घटना उसी का ताजा उदाहरण है। सिर्फ मालदा ही नहीं, बंगाल में कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार देखा गया है। मैं बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से निराश और व्यथित हूं और अपराधियों (मालदा घटना के पीछे) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।'
इससे पहले शनिवार को मालवीय ने मालदा से क्लिप साझा करते हुए दावा किया कि यह 19 जुलाई को मालदा के बामनगोला पुलिस थाना क्षेत्र में एक साप्ताहिक बाजार पकुआ हाट में हुई एक घटना की है। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में दहशत जारी है। मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।'