फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   launches national youth parliament festival 2019

अच्छे वक्ता हैं तो लीजिये इस कम्पटीशन में भाग, पीएम मोदी के हाथों लीजिये लाखों के पुरस्कार

Sun, 13 Jan 2019 11:50 AM IST
Sneha Baluni डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
launches national youth parliament festival 2019
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में बोलते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़

अगर आपको लगता है कि आप बहुत अच्छा बोलते हैं, देश की समस्याओं के लिए आपके पास बेहतर समाधान के ‘आइडियाज’ हैं तो देर किस बात की। आप जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आज से शुरू हुई राष्ट्रीय युवा संसद 2019 प्रतियोगिता में भाग लीजिये और मौका पाइए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लाखों रूपये जीतने का।

विज्ञापन


‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019’ नाम के इस कार्यक्रम का आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय तीन स्तरों पर किया जायेगा। ‘जिला युवा संसद’ के लिए सबसे पहले एक स्क्रीनिंग कमेटी डिजिटल माध्यम से 50 और वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से 50 युवाओं का चयन करेगी। इसमें सबसे अच्छे तीन युवाओं को राज्य स्तर के पार्लियामेंट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तर से हर राज्य से दो सबसे अच्छे वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में हिस्सा लेने के लिए अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर तीन विजेताओं का चयन किया जायेगा।
विज्ञापन


इसके बाद आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में तीनों विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा। पहला पुरस्कार दो लाख रूपये, दूसरा डेढ़ लाख रूपये और तीसरा पुरस्कार एक लाख रूपये का होगा। हर जिले के सबसे अच्छे वक्ताओं को इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम की शुरुआत युवा एवं खेल मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी पर दिल्ली में की। 24 फरवरी तक यह प्रतियोगिता खत्म हो जाएगी। इसके आयोजन एवं अन्य विषयों में नेहरु युवा केन्द्रीय संगठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवा संस्थान इसके साथ जुड़े रहेंगे। कोई भी युवा इसके बारे में अपने जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में इन संस्थानों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव नाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में वे युवा भाग ले सकेंगे जो वोट देने के लिए अठारह साल की आयुसीमा से अधिक और चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु सीमा 25 साल से कम हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed