फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Launch date of Chandrayaan-2 is change, ISRO will decide it later

इसरो ने चंद्रयान-2 की लांचिंग टाली, लेकिन चीन ने चांद पर भेज दिया यान

Tue, 01 Jan 2019 04:29 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमित मंडल Updated Tue, 01 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Launch date of Chandrayaan-2 is change, ISRO will decide it later
इसरो के चेयरमैन के. सिवान - फोटो : PTI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) का कहना है कि आने वाली 3 जनवरी को चंद्रयान-2 की लांचिंग नहीं की जाएगी। इसरो का ये बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को चीन का अंतरिक्षयान चांगी चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है। यह यान चंद्रमा पर ऐसी जगह लैंड करने वाला है जिसकी अभी तक कोई जांच पड़ताल नहीं की गई है।


loader

एजेंसी पहले 2019 में इसे लांच करने वाली थी लेकिन डेट टलने के बाद कोई नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इसरो के चेयरमैन के सिवान का कहना है कि 2018 के आखिर में कई अन्य लांचिंग के चलते ये मिशन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अभी तारीख पर कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन अगले 10-12 दिनों में इस बारे में फैसला लेंगे।

बता दें चांगी 4 यान और चंद्रयान-2 दोनों ही पहले चांद की सतह पर उतरना चाहते थे। अब चांगी यान पृथ्वी से दूर वाले हिस्से में उतरेगा। जबकि चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। यह चांद का वो हिस्सा है जिसके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

पहले भी टल चुकी है चंद्रयान-2 की लांचिंग

चंद्रयान-2 की लांचिंग इससे पहले साल 2017 और फिर 2018 में टल चुकी है। इसरो इसे लांच करने की पूरी तैयारी कर रहा है। वहीं चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी का कहना है कि चांगी 4 जनवरी को योजना के अनुसार कक्षा में पहुंच गया है। चंद्रयान-2 के पास चंद्रमा के डार्क साइड में उतरने के लिए 16 फरवरी तक का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed