फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heatwave Warning for Central, North India Monsoon Updates News in Hindi

Latest Weather Report: उत्तर और मध्य भारत में लू का कहर, 11 जून तक राहत के आसार नहीं, मानसून आगे बढ़ा

Tue, 07 Jun 2022 02:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी से बुरा हाल है। मानसून पूर्व की बारिश व पश्चिममी विक्षोभ के असर से हुई वर्षा का प्रभाव धूमिल हो गया। नौतपे जैसी गर्मी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heatwave Warning for Central, North India Monsoon Updates News in Hindi
लगातार चढ़ रहा पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा खत्म होने के बाद देश का उत्तरी, पश्चिमी व मध्य का हिस्सा प्रचंड गर्मी व लू के कहर से जूझ रहा है। अगले कुछ दिनों तक यही हाल रहने का अनुमान है। राहत की बूंदों के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी से बुरा हाल है। मानसून पूर्व की बारिश व पश्चिममी विक्षोभ के असर से हुई वर्षा का प्रभाव धूमिल हो गया। नौतपे जैसी गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ में आसमान से मानो आग बरस रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली में पारा 46 डिग्री तक जाएगा
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार दिल्ली में पारा 44-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लू का प्रकोप 8-9 जून तक जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 11 जून को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली में 11 जून से लू खत्म होगी। जेनामणि ने बताया कि मानसून तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि, पारा चढ़ने से कहीं कहीं तेज हवा या आंधी चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चलेगी लू, सावधान रहें
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति गंभीर हो सकती है। विदर्भ और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। 

मुंबई में वर्षा, सिक्किम, बंगाल में भारी वर्षा होगी

  • मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, अंडमान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होगी। 
  • वहीं, बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।  
  • पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल, दक्षिण कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के में हल्की से मध्यम या भारी वर्षा संभव
  • केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान।
  • ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों, मराठवाड़ा और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश संभव।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed