फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Late MP Mohan Delkar suicide note will reveal the secrets of some big people and officers

सांसद मोहन डेलकर की मौत का राज खोलेगा सुसाइड नोट, लेटर में कुछ बड़े लोगों और अफसरों के नाम

Wed, 24 Feb 2021 01:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Feb 2021 01:23 PM IST
सार

गुजराती में लिखे गए 15 पेज के सुसाइड नोट को समझने के लिए सिलवासा से एक विशेषज्ञ को बुलाया है। सुसाइड नोट अधिकारिक लेटरपैड पर लिखा है, लेकिन किसी को संबोधित कर नहीं लिखा गया है...

विज्ञापन
Late MP Mohan Delkar suicide note will reveal the secrets of some big people and officers
mohan delkar - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दादरा नगर हवेली के सांसद मोहनभाई डेलकर की मौत की वजह का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस सुसाइड नोट का विश्लेषण कर रही है। माना जा रहा है कि गुजराती में लिखे 15 पन्नों के सुसाइड नोट से ही मोहन डेलकर की मौत का राज खुल सकता है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने कहा है कि यदि डेलकर की आत्महत्या मामले में किसी के खिलाफ सबूत सामने आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को सर जेजे अस्पताल में मोहन डेलकर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें पंखे से लटकने के कारण सांस थमने से मौत की वजह सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया है। सिलवासा में मोहन डेलकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के प्रवक्ता व डीसीपी एस चैतन्य ने कहा कि मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले की जांच जारी है। सांसद डेलकर सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित सी ग्रीन होटल के एक कमरे में मृत पाए गए थे। रविवार को ही उन्होंने होटल में कमरा बुक कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में कुछ बड़े लोगों और अफसरों का नाम है लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट को समझने के लिए सिलवासा से बुलाए गए विशेषज्ञ

मुंबई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर के गुजराती में लिखे गए 15 पेज के सुसाइड नोट को समझने के लिए सिलवासा से एक विशेषज्ञ को बुलाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डेलकर ने सुसाइड नोट अधिकारिक लेटरपैड पर लिखा है, लेकिन किसी को संबोधित कर नहीं लिखा गया है। सुसाइड नोट का अनुवाद भी कराया गया है। सुसाइड नोट में कई जगह अन्याय, बेइज्जती और भेदभाव की ओर इशारा किया गया है। पुलिस यह भी जांच करा रही है कि क्या सुसाइड नोट डेलकर ने ही लिखा है। इसके लिए हैंड राइटिंग विशेषज्ञ का सहारा लिया जाएगा।

डेलकर की मौत में भाजपा की भूमिका की जांच हो- कांग्रेस

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सांसद मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में भाजपा की भूमिका की जांच की मांग की है। सावंत ने कहा कि जल्द ही वह गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिलेंगे और इस मामले में भाजपा की भूमिका की जांच कराने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed