फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Late BJP leader Ananth Kumar daughter told to JDS as powerful party

कर्नाटक: दिवंगत भाजपा नेता अनंत कुमार की बेटी के जदएस को बताया शक्तिशाली दल, मचा बवाल

Fri, 30 Jul 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Jul 2021 02:59 AM IST
सार

अनंत कुमार की बेटी विजेता ने ट्वीट में कहा कि जदएस केवल एक या दो लोकसभा सीटों पर ज्यादा मजबूत राजनीतिक बल है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर चीज को केवल सीटों के संदर्भ में नहीं मापा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Late BJP leader Ananth Kumar daughter told to JDS as powerful party
दिवंगत भाजपा नेता अनंत कुमार की बेटी विजेता - फोटो : twitter

विस्तार

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एचएन अनंत कुमार की बेटी विजेता ने बृहस्पतिवार को जदएस को बहुत ही मजबूत राजनीतिक ताकत बताकर राजनीतिक गलियारे में अटकलों को हवा दे दी। उनके ट्वीट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी ने उन्हें परिवार समेत पार्टी में शामिल होने का न्योता देकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया। 

विज्ञापन


विजेता की मां तेजस्विनी अनंत कुमार अभी प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष हैं। विजेता ने ट्वीट किया कि कर्नाटक की राजनीतिक वास्तव में इतनी दिलचस्प क्यों है? जदएस अभी भी बहुत मजबूत राजनीतिक ताकत है। उनके इस ट्वीट के बाद कई तरह के कयास लगने लगे।
विज्ञापन


उनका यह बयान येदियुरप्पा की जगह मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई के शपथ लेने के एक दिन बाद आया है। येदियुरप्पा के साथ दिवंगत अनंत कुमार की प्रदेश में भाजपा को ताकतवर बनाने में अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जदएस केवल एक या दो लोकसभा सीटों पर ज्यादा मजबूत राजनीतिक बल है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर चीज को केवल सीटों के संदर्भ में नहीं मापा जा सकता है।

जदएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विजेता का उनके बयान के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की बेटी मेरी बहन की तरह हैं।


उन्होंने पार्टी के भविष्य को लेकर अपनी राय जाहिर की है कि जदएस अभी भी बहुत ताकतवर राजनीतिक दल है। इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। यदि वह और उनकी मां तेजस्विनी पार्टी में आना चाहती है तो हम उनका सम्मान और समर्थन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा के नेतृत्व वाली भाजपा उनके योगदान को अहमियत नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed