{"_id":"58a8d1a84f1c1b0970d845d7","slug":"lata-mangeshkar-gets-legendary-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर को मिला लीजेंडरी अवॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लता मंगेशकर को मिला लीजेंडरी अवॉर्ड
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sun, 19 Feb 2017 04:28 AM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को ‘ब्रांड लॉरिअट’ की ओर से ‘लीजेंडरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। ब्रांड लॉरिअट अवार्ड विश्वस्तरीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों और कंपनियों को दिया जाता है।
विज्ञापन
86 वर्षीय लता मंगेशकर ने ट्विटर पर पुरस्कारों की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘मुझे ‘लीजेंडरी अवॉर्ड-2017’ से सम्मानित करने के लिए ब्रांड लॉरिअट का हार्दिक धन्यवाद।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 2012 में शाहरुख खान को ब्रांड लॉरिअट लीजेंडरी अवार्ड से नवाजा गया था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस, भारतीय कारोबारी रतन टाटा, एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और फार्मूला-वन विजेता माइकल शूमाकर को ब्रांड लॉरिअट लीजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Heartfelt thank you to "The Brand Laureate" for honouring me with the "Legendary Award" 2017. pic.twitter.com/ybvK2590zX
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 17, 2017
I have lived through a gratifying career for which I am and will always remain in deep gratitude to all my well wishers..
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 17, 2017