{"_id":"6311f0793609014b1a600ead","slug":"last-date-to-submit-comments-on-draft-policy-for-persons-with-disabilities-extended-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disability: दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय नीति के मसौदे पर टिप्पणी देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Disability: दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय नीति के मसौदे पर टिप्पणी देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई
Fri, 02 Sep 2022 05:30 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Sep 2022 05:30 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि पहली समय सीमा 9 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर 19 जुलाई और फिर 31 अगस्त तक कर दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने व्यापक हितधारक परामर्श की अनुमति देने के लिए दिव्यांग लोगों के लिए राष्ट्रीय नीति के मसौदे पर टिप्पणी देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग द्वारा दिया गया यह तीसरा विस्तार है। अधिकारियों ने कहा कि पहली समय सीमा 9 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर 19 जुलाई और फिर 31 अगस्त तक कर दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि व्यापक हितधारक परामर्श के लिए विस्तार दिया गया है। विकलांगता क्षेत्र में "आत्मनिर्भर भारत" पहल को बढ़ावा देना, वास्तविक समय के आधार पर जानकारी प्रदान करने के लिए एक गतिशील डेटाबेस लाना और इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने के लिए आयुष अनुसंधान और देखभाल की बेहतर भागीदारी मसौदा नीति की मुख्य विशेषताओं में से हैं।
विज्ञापन