फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lashkar responsible for violence and Jaish suicide in Kashmir

जैश को कश्मीर में फिदायीन हमले, लश्कर को उपद्रव का जिम्मा

Sun, 31 Jul 2016 06:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 06:33 AM IST
विज्ञापन
Lashkar responsible for violence and Jaish suicide  in Kashmir

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छेड़े गए छद्म युद्ध यानी प्रॉक्सी वॉर की रणनीति में बदलाव किया है। पिछले करीब एक साल से लश्कर-ए-तैयबा को पूरी तरह से कश्मीर में केंद्रित कर दिया गया है। संसद और पठानकोट जैसे आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद को भारत के अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर फिदायीन हमले करने के लिए मजबूत किया है।

विज्ञापन


जैश के निशाने पर दिल्ली, मुंबई, आगरा, झांसी सहित दक्षिण भारत के कई शहर और सैन्य ठिकाने हैं। यह खुलासा अमेरिका की ओर से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिले ट्रांसक्रिप्ट से हुआ है।
विज्ञापन


इन ट्रांसक्रिप्ट में पठानकोट हमले से पहले और बाद में जैश कमांडरों के फेसबुक, ट्विटर और इंटरनेट के जरिये हुई बातचीत की सनसनीखेज जानकारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), खुफिया एजेंसी आईबी और रॉ में पाकिस्तान की इस नई रणनीति पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट के सर्वर अमेरिका में ही हैं। लिहाजा, दोनों देशों के बीच हुए आपसी कानूनी सहायता समझौते के तहत अमेरिका ने यह अहम जानकारी साझा की है।
उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की मौजूदगी कमजोर पड़ी है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन को भी पीछे छोड़ते हुए अब यहां लश्कर अधिक सक्रिय हो चुका है। यही वजह है कि हिजबुल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद लश्कर घाटी में फैली अशांति का श्रेय ले रहा है। फिलहाल हिजबुल सरगना सैयद सलाउद्दीन शांत बैठा है।

लश्कर सरगना हाफिज सईद ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान में यह बयान देकर सबका ध्यान खींचा था कि वानी की शवयात्रा में उसके आदमी थे और वे वानी की शहादत का बदला ले रहे हैं। हाफिज के इस दावे के बाद खुफिया एजेंसी को पता चला कि अबु दुजाना नाम का लश्कर कमांडर वाकई वानी की शवयात्रा में मौजूद था। 

जैश का नया निशाना सैन्य ठिकाने

Lashkar responsible for violence and Jaish suicide  in Kashmir

सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद सरगना मौलाना मसूद अजहर ने पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई  के साथ नई साठगांठ की है। इसके तहत उसे घाटी से हटाकर भारत के अन्य हिस्सों में सिर्फ फिदायीन हमले करने को कहा गया है।

इसके लिए आईएसआई उसे बड़े पैमाने पर धन और  संसाधन मुहैया करा रहा है। सूत्रों ने बताया कि पठानकोट हमले से पहले ही जैश फिदायीन हमले के कई प्रयोग कर चुका है। इन ट्रांसक्रिप्ट से मिले सुराग के मुताबिक उसका निशाना दिल्ली, मुंबई, आगरा, झांसी समेत दक्षिण भारत के शहरों में स्थित सैन्य ठिकाने हैं।

मसूद अजहर वहीं आतंकी सरगना है जिसे विमान अपहरण के बाद कंधार सौदे में भारत ने छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed