{"_id":"65ccd91236f63232a2092129","slug":"land-for-ayodhya-temple-provided-by-ex-pm-p-v-narasimha-rao-says-congress-mla-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Temple: 'पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने अयोध्या मंदिर के लिए जमीन मुहैया कराई थी', कांग्रेस विधायक का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayodhya Temple: 'पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने अयोध्या मंदिर के लिए जमीन मुहैया कराई थी', कांग्रेस विधायक का दावा
Wed, 14 Feb 2024 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 14 Feb 2024 08:45 PM IST
सार
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के बयान पर नाराजगी जताई और उन पर श्रेय लेने के लिए झूठे दावे करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक ने बुधवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने मुहैया कराई थी। अर्सिकेरे विधानसभा सीट से विधायक केएम शिवलिंगे गौड़ा ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, लेकिन उन्होंने इसका श्रेय अपनी कांग्रेस पार्टी को देने से भी नहीं चूके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाया है, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। श्री राम मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री के साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है। मैं जय श्रीराम का नारा लगाता हूं और उनमें श्रद्धा रखता हूं। सभी देवताओं को पूजता हूं। राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं। हम भी श्रीराम के भक्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यह पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव थे, जिन्होंने जमीन (अयोध्या में राम मंदिर के लिए) प्रदान की थी। हालांकि, उन्होंने इस पर विस्तार से बात नहीं की, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उनका असल मतलब क्या था।
विज्ञापन
बता दें कि अयोध्या में विवादित ढाचे को 6 दिसंबर 1992 को ध्वस्त कर दिया गया था, जब पीवी नरसिम्हा राव केंद्र में कांग्रेस सरकार चला रहे थे। हाल ही में भाजपा सरकार ने राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के बयान पर नाराजगी जताई और उन पर श्रेय लेने के लिए झूठे दावे करने का आरोप लगाया। भरत शेट्टी जैसे भाजपा नेताओं ने गौड़ा के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि भगवान राम पर यह उनका विचार है या उनकी पार्टी का। साथ ही उन्होंने काशी और मथुरा पर कांग्रेस पार्टी का रुख भी जानना चाहा।