फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav son in soil scam, sushil modi alleges

लालू के मंत्री बेटे पर लगा 90 लाख के मिट्टी घोटाले का आरोप

Wed, 05 Apr 2017 02:17 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 05 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
lalu yadav son in soil scam, sushil modi alleges
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव मिट्टी घोटाले में फंस गए हैं। विपक्ष के नेता सुशील मोदी ने  एक संवादाता सम्मेलन करके कहा कि लालू के दोनों बेटों और बेटी चंदा यादव पटना के सुगना मोड़ पर बन रहे शॉपिंग मॉल के लिए जमीन से निकाली गई मिट्टी को पटना चिड़ियाघर को बेचा गया। मिट्टी की कीमत 90 लाख रुपये रखी गई, जिसका पेमेंट भी चिड़ियाघर ने कंपनी को किया है।
विज्ञापन


मिट्टी का नहीं दे पाएं सबूत 

हालांकि सुशील मोदी इस बात का सबूत नहीं दे पाए, जिससे इस बात का पता चला हो कि जो मिट्टी चिड़ियाघर ने खरीदी है वो शॉपिंग मॉल की जमीन से ही निकली है। सुशील मोदी के मुताबिक, जमीन का मालिकाना हक डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जिसके तीन डायरेक्टरों में लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ बेटी चंदा यादव भी हैं।
विज्ञापन


मिट्टी निकालने का काम जिस कंपनी को दिया गया, उस कंपनी के मालिक भी आरजेडी के विधायक अबू दोज़ना हैं। इस मॉल में अंडरग्राउंड दो लेवल की पार्किंग भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिना टेंडर के दिया काम

lalu yadav son in soil scam, sushil modi alleges
फाइल फोटो - फोटो : social media

सुशील मोदी ने कहा कि पटना चिड़ियाघर ने बिना टेंडर के यह काम वीरेंदर यादव को दिया, जो लालू यादव के करीबी हैं।  वहीं पटना चिड़ियाघर के निदेशक ने कहा कि उन्होंने यह काम बिना किसी टेंडर के दिया था, क्योंकि विभाग को इस तरह का काम करने के लिए किसी प्रकार का कोई टेंडर निकालने की कोई जरुरत नहीं है।   

मोदी ने की सीएम से जांच कराने की मांग

सुशील मोदी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है और साथ-साथ तेजप्रताप यादव को बर्खास्त करने की भी मांग की हैं। वन विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि मिट्टी का काम जिस तरीके से रातभर पटना चिड़ियाघर में किया जा रहा है वह न केवल नियमों को ताक पर रखा कर किया जा रहा है बल्कि इस पूरे काम में कुछ भी पारदर्शी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed