{"_id":"57f19ecb4f1c1b8c61574f45","slug":"lalu-would-campaign-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"समधी की पार्टी को जिताने के लिए यूपी में प्रचार करेंगे लालू ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समधी की पार्टी को जिताने के लिए यूपी में प्रचार करेंगे लालू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को फिर जिताने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आरजेडी प्रमुख लालू यादव उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान सूबे में करीब सौ जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
लालू की पूरी कोशिश अपने समधी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पार्टी को जिताना है। यूपी में समाजवादी पार्टी हर हाल में सत्ता हासिल करने के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। सपा विकास और अखिलेश के चेहरे के संग चुनाव मैदान में उतरेगी।
चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए सपा मुखिया ने अपने समधी लालू प्रसाद यादव को भी चुनावी मैदान में लाने की सहमति ले ली है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने बताया कि लालू प्रसाद यादव ने यूपी में करीब सौ सभाएं सपा के पक्ष में करने की सहमति दे दी है। जल्द ही सभाएं कराई जाएंगी।