फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Prasad Yadav: RJD supremo reached dental college for root canal treatment

Lalu Prasad Yadav: लालू के दांत में बढ़ी परेशानी, एंबुलेंस से पहुंचे डेंटल कॉलेज

Thu, 24 Feb 2022 02:58 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/रांची
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/रांची Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Feb 2022 02:58 PM IST
सार

लालू प्रसाद यादव RIMS के पेइंग वार्ड में भर्ती है। लालू को पिछले कई दिनों से दातों में दर्द होने की शिकायत थी। गुरुवार को लालू रूट कैनाल ट्रीटमेंट कराने के लिए डेंटल कॉलेज पहुंचे। 2 से 4 बार उनको इलाज के लिए डेंटल कॉलेज आना होगा।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav: RJD supremo reached dental college for root canal treatment
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है। गुरुवार को RJD सुप्रीमो रूट कैनाल ट्रीटमेंट कराने के लिए डेंटल कॉलेज पहुंचे। वहां उनके दांत का इलाज किया गया।

विज्ञापन

दांत के अंदर हो गई थी सड़न
लालू को पिछले कई दिनों से दातों में दर्द होने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने दांतों की जांच करने के बाद उन्हें रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) कराने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने लालू यादव के दांत का एक्स-रे किया था। इसमें दांत के अंदर सड़न की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन

एंबुलेंस से पहुंचे डेंटल कॉलेज
लालू प्रसाद यादव गुरुवार को दोपहर करीब 11:03 बजे एंबुलेंस से पेइंग वार्ड से डेंटल कॉलेज जाने के लिए निकले। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे। चिकित्सकों के अनुसार लालू को 2 से 4 बार रूट कैनाल ट्रीटमेंट कराने के लिए डेंटल कॉलेज आना होगा। अभी उनका इलाज शुरू किया जा चुका है। डॉ. अजय शाही लालू के दांतों का इलाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द के लिए दी जा रही थी एंटीबॉयोटिक दवाएं
लालू को दांत में दर्द के कारण लगातार एंटीबॉयोटिक दवाएं दी जा रही थीं। इसके बाद स्थायी समाधान के लिए RCT कराने का निर्णय लिया गया। लालू की स्थिति में सुधार है। बुधवार को उनका BP और शुगर लेवल भी सामान्य था। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल, लालू की दवा में किसी तरह के कोई परिवर्तन की जरूरत नहीं है। मंगलवार को लालू के हार्ट की जांच की गई थी, जो ठीक मिली। ट्रीटमेंट के दौरान लालू के चिकित्सक डॉ. विद्यापति भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed