फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu Prasad Yadav arrives in Mumbai for treatment, will admit in Asian Heart Hospital

इलाज के लिए लालू पहुंचे मुंबई, एशियन हार्ट हॉस्पिटल में होंगे भर्ती

Wed, 23 May 2018 04:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 23 May 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav arrives in Mumbai for treatment, will admit in Asian Heart Hospital

मंगलवार देर रात राजद प्रमुख लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती और बहू ऐश्वर्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। लालू अपना इलाज करवाने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहां वो एशियन हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती होंगे। स्वास्थ्य कारणों की वजह से झारखंड हाईकोर्ट ने लालू को 6 हफ्तों के लिए जमानत दी है। लालू प्रसाद यादव को किडनी की बीमारी, शुगर की शिकायत के साथ-साथ, दिल की बीमारी भी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



हाल ही में लालू यादव 3 दिन की पैरोल पर बाहर आए थे। उन्होंने अपने बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल ली थी, इसके बाद ही उन्हें स्वास्थ्य कारणों के चलते 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत भी मिली थी। बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च और अप्रैल में लालू प्रसाद यादव का इलाज रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल और दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू यादव चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल में रहे लेकिन खराब सेहत की वजह से उन्हें पहले रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था। तकरीबन 1 महीने के इलाज के बाद एम्स ने उन्हें 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed