फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu prasad's RJD leader Annapurna devi joins BJP before Lok sabha elections 2019

झारखंड में राजद को झटका, इन समीकरणों की वजह से भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी

Mon, 25 Mar 2019 05:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lalu prasad's RJD leader Annapurna devi joins BJP before Lok sabha elections 2019
Annapurna Devi - फोटो : Twitter

झारखंड में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेहद करीबी मानी जानेवाली पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके साथ राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है।  

विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण के वक्त भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास और लक्ष्मण गिलुवा भी मौजूद दिखे। मालूम हो कि अन्नपूर्णा देवी ने रविवार की शाम सीएम आवास पर जाकर रघुवर दास और भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद राजद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनकी जगह पर राजद का प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को बनाया है। 
विज्ञापन


अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में आने से कोडरमा की राजनीति में हलचल मच गई है। यहां की तीन प्रमुख महिला नेताओं में अन्नपूर्णा का कद सबसे बड़ा है। कोडरमा संसदीय क्षेत्र यादवों के प्रभाव वाला है और अन्नपूर्णा यादव वर्ग से ही आती हैं। उनके आने से नीरा यादव व शालिनी गुप्ता दोनों के लिए राजनीतिक संभावनाएं सीमित हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महागठबंधन की बैठक में नहीं गई थीं अन्नपूर्णा

रविवार को हुई महागठबंधन की बैठक में राजद की ओर से अन्नपूर्णा शामिल नहीं हुई थीं, बल्कि बीमार होने की बात कह कर अपने एक प्रतिनिधि को भेजा था। झारखंड में महागठबंधन की सीटों के एलान के बाद यह संभावना मजबूत हो गई थी कि वह राजद छोड़ सकती हैं। कोडरमा सीट बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के खाते चली गई है। ऐसे में महागठबंधन में रहते हुए अन्नपूर्णा देवी का लोकसभा चुनाव लड़ना मुश्किल हो रहा था। 

मौजूदा सांसद का टिकट काट अन्नपूर्णा को देंगे मौका!

भारतीय जनता पार्टी ने अबतक कोडरमा सीट से नाम का एलान नहीं किया है। यहां से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय मौजूदा सांसद हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद पार्टी ने उनके नाम का एलान नहीं किया है। इस वजह से चर्चा हो रही है कि उनका टिकट कट सकता है। अब यह देखना दिचलस्प होगा कि भाजपा अन्नपूर्णा देवी या रवींद्र राय में किस पर चुनावी दांव खेलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed