फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu Prasad Yadav Met Mulayam Singh Yadav And Akhilesh Yadav In Delhi

मोर्चाबंदी: लालू यादव की 'मुलायम' मुलाकात, राजद प्रमुख बोले- देश को समाजवाद की जरूरत

Mon, 02 Aug 2021 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 02:08 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव होने में भले ही अभी तीन साल का वक्त बचा हो, लेकिन विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। कांग्रेस, टीएमसी, राजद समेत अन्य दलों के नेता आपस में लगातार मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आज लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी। 

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Met Mulayam Singh Yadav And Akhilesh Yadav In Delhi
मुलायम सिंह से मिले लालू यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव धीरे-धीरे सियासत में सक्रिय हो रहे हैं। नई दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर करीब दो महीनों से स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू प्रसाद यादव हाल ही में लोगों से मिलने जुलने का सिलसिला भी शुरू कर चुके हैं। इस दौरान राजद प्रमुख कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच चाय पर करीब 40 मिनट तक बात हुई,  इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दोनों दिग्गजों की मुलाकात की तस्वीरें साझा की। इसमें दोनों नेता चाय पीते नजर आ रहे हैं।  बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को संसद के सत्र में भी हिस्सा लिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मुलाकात के बाद लालू यादव का ट्वीट 
 लालू यादव ने ट्वीट किया " देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान,ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों, गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है।


 

यूपी चुनाव से पहले सक्रिय हुए लालू यादव
मुलायम सिंह से पहले सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी शरद पवार के साथ लालू यादव से मुलाकात की थी।  खास बात है कि ये मुलाकातें अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रही हैं।  उत्तर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और एनसीपी का गठबंधन हुआ है, इसके अलावा अन्य विपक्षी दल भी समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed