{"_id":"591c3d6f4f1c1bd520f2301a","slug":"lalu-may-send-mayawati-to-rajya-sabha-to-bring-her-in-major-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया को राज्यसभा भेज महागठबंधन में शामिल कर सकते हैं लालू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माया को राज्यसभा भेज महागठबंधन में शामिल कर सकते हैं लालू
amarujala.com, Presented By- अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 17 May 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के खिलाफ मोरचा बनाने की मुहिम में जुटे लालू प्रसाद ने ममता दीदी से समर्थन मिलने के बाद बहन मायावती से बात की है। बसपा सुप्रीमो मायावती से हुई लालू प्रसाद की बातचीत को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सपा और बसपा को साथ लाये बिना देश में विपक्ष का महागठबंध संभव नहीं है।
विज्ञापन
मुलायम के परिवार से लालू की रिश्तेदारी है और अखिलेश पहले ही मायावती के साथ खडे होने की बात कह चुके हैं, ऐसे लालू अब मायावती को साथ लाने का रास्ता तलाश रहे हैं। मायावती और लालू के बीच हुई बातचीत की पुष्टि मायावती के करीबी माने जानेवाले एक पूर्व संपादक ने की है।
विज्ञापन
उनकी माने तो दोनों नेताओं के बीच सहमति का जो फार्मूला सामने आया है उसके अनुसार राजद बिहार से मायावती को राज्यसभा भेज सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान हालात में बसपा की ऐसी स्थिति नहीं है कि वह मायावती को अपने दम राज्य सभा भेज सके। लालू प्रसाद अगर मायावती को राज्यसभा भेज कर अपने मोरचे में शामिल कर लेते हैं तो भाजपा के लिए यूपी उतना ही मुश्किल हो जायेगा जितना बिहार।
विज्ञापन