फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakshadweep remains top-searched keyword on Google for second consecutive day after PM Modi's visit

Lakshadweep: गूगल पर दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला कीवर्ड लक्षद्वीप, PM मोदी ने किया था दौरा

Fri, 05 Jan 2024 09:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Jan 2024 09:20 PM IST
सार

Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने और इस खूबसूरत द्वीपसमूह की कुछ तस्वीरें साझा करने के बाद से लगातार दूसरे दिन गूगल सर्च इंजन पर लक्षद्वीप सबसे अधिक खोजा जाने वाला कीवर्ड बना रहा।

विज्ञापन
Lakshadweep remains top-searched keyword on Google for second consecutive day after PM Modi's visit
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें साझा की थीं। तबसे लगातार दूसरे दिन गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा खोजे जाना वाला कीवर्ड लक्षद्वीप बना हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को पर्यटन स्थलों के बारे में घूमने की राय दी है और उसके बाद वहां घूमने वालों की बाढ़ आ जाती है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 2021 में कोविड महामारी के बाद लोगों से कश्मीर में जबरवान की तलहटी में ट्यूलिप गार्डन घूमने के लिए कहा था, तो वहां पर्यटकों का तांता लग गया था। इसके अलावा, पीएम मोदी से प्रेरित होकर लोग केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकाल जैसे मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान स्नॉर्कलिंग की। उन्होंने स्नॉर्कलिंग से लेकर सफेद रेत पर चलने और समुद्र तट आराम करने की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लक्षद्वीप की खूबसूरती देखकर घूमने के शौकीन ज्यादातर लोग अब वहां यात्रा की योजनाएं बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी की यात्रा ने ध्यान आकर्षित किया: जयशंकर
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर कहा कि उनकी इस यात्रा ने लक्षद्वीप में पर्यटन की अपार संभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लक्षद्वीप का दौरा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन की अपार संभावनाओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया है। यह हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उम्मीद है ज्यादा से ज्यादा पर्यटक लक्षद्वीप की समृद्धि में योगदान देंगे। वे इसकी अनूठी संस्कृति और परंपराओं का भी अनुभव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed