फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakshadweep administration justified Reforms said want to develop this region like Maldives

लक्षद्वीप विवाद: प्रशासन ने सुधार के कदमों को जायज ठहराया, कहा-मालदीव की तरह करना चाहते हैं इस क्षेत्र का विकास

Fri, 28 May 2021 01:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 May 2021 01:45 AM IST
सार

  • आलोचनाओं के बाद लक्षद्वीप प्रशासन ने दी सफाई।
  • कहा- इसे मालदीव की तर्ज पर विकसित करना चाहता है।

विज्ञापन
Lakshadweep administration justified Reforms said want to develop this region like Maldives
Praful Khoda Patel, Lakshadweep Administrator - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने सुधार संबंधी कदमों को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं से घिरे लक्षद्वीप प्रशासन ने गुरुवार को कहा कि वह द्वीपसमूह के भविष्य के लिहाज से योजनाबद्ध तरीके से बुनियाद रख रहा है। प्रशासन ने कहा कि वह दो दशक में इसे मालदीव की तर्ज पर विकसित करना चाहता है।

विज्ञापन

 

इस तरह के कदमों को लक्षद्वीप की जनता को विश्वास में लिए बिना उठाने के आरोपों को खारिज करते हुए जिलाधिकारी एस असकर अली ने कहा कि निहित स्वार्थ वाले और अवैध कारोबार में संलिप्त लोग प्रशासन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। अली ने कहा, ‘लक्षद्वीप बहुत शांति वाली जगह है। यह शांतिपूर्ण रहेगी।’

विज्ञापन

 

यहां असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम (पासा) लागू करने के फैसले को उचित ठहराते हुए अधिकारी ने कहा कि ऐसा ड्रग्स तस्करी और बच्चों के साथ बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, ‘जब हम पूरी तरह से इस जगह को विकसित करने की योजना बना रहे हैं तो हम कानून व्यवस्था के मोर्चों पर समझौता नहीं कर सकते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कहा मनमाना आदेश वापस लिया जाए
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लक्षद्वीप में मसौदा नियमन को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि वह इस मामले में दखल दें और यह सुनिश्चित करें कि इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के आदेशों को वापस लिया जाए।

 

राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि पटेल की ओर से मनमाना ढंग से किए गए संशोधनों और घोषित ‘जन विरोधी नीतियों’ के कारण लक्षद्वीप के लोगों के भविष्य को खतरा पैदा हो गया है। कांग्रेस नेता ने लक्षद्वीप में विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए पत्र में कहा, ‘लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण नियमन का मसौदा इस बात का सबूत है कि प्रशासक की ओर से लक्षद्वीप की पारिस्थितिकी शुचिता को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।’


 

केरल विधानसभा में पारित हो सकता है यह प्रस्ताव
वहीं लक्षद्वीप के लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए केरल विधानसभा द्वारा संयुक्त प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। लक्षद्वीप के प्रशासक के हाल के कदमों की कड़ी आलोचना हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed