फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lakshadweep administration declared wednesday of every week as bicycle day for government employees

लक्षद्वीप: अब हर बुधवार को साइकिल से दफ्तर जाएंगे सरकारी कर्मचारी, प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के लिए लिया ये निर्णय

Tue, 05 Apr 2022 05:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवरत्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवरत्ती Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 05:59 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन के आदेश के मुताबिक, छह अप्रैल से हर बुधवार को राज्य में साइकिल डे मनाया जाएगा। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि हर बुधवार को सारे सरकारी कर्मचारी अपने दफ्तर साइकिल से आएंगे।

विज्ञापन
lakshadweep administration declared wednesday of every week as bicycle day for government employees
साइकिल डे(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनिया भर में तेजी से खराब होती वायु गुणवत्ता चिंता का सबब बनती जा रही है। भारत में हाल तो और भी बदतर हैं। मौसम वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों पर लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में प्रशासन ने इसे लेकर एक निर्णय लिया है। प्रशासन ने यहां सरकारी कर्मियों के लिए हर सप्ताह के बुधवार को 'साइकिल डे' के रूप में मनाने का फैसला किया है। ये आदेश छह अप्रैल से लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन के आदेश के मुताबिक, छह अप्रैल से हर बुधवार को राज्य में साइकिल डे मनाया जाएगा। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दिन सारे सरकारी कर्मचारी अपने दफ्तर साइकिल से आएंगे। लक्षद्वीप प्रशासन ने इसको लेकर एक आदेश भी जारी की है। 
विज्ञापन


लक्षद्वीप प्रशासन के मुताबिक, 13वें लक्षद्वीप प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की 28 जनवरी  2022 को हुई मीटिंग में दिए गए सुझावों के आधार पर प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक, सारे सरकारी कर्मचारी केवल विकलांग और बीमार को छोड़कर अपने कार्यालय जाने के लिए बुधवार को मोटर वाहनों का प्रयोग नहीं करें। वह काम के लिए जाने में साइकिल का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में यूएन एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी ने दुनिया भर के देशों की एयर क्वालिटी रैंकिंग जारी की थी। इसमें बताया गया था कि सबसे खराब गुणवत्ता वाले 50 शहरों में से 35 शहर भारत के हैं। 


साइकिल चलाने के हैं अनेकों फायदे
साइकिल चलाने के कई सारे फायदे हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है। साथ ही साइकिल चलाने में किसी प्रकार के ईधन का भी खर्च नहीं होता है। कई लोगों को तो साइकिल चलाने का शौक भी होता है, इसे शरीर के लिए की जाने वाली श्रेष्ठ कसरतों में से एक माना जाता है इसलिए साइकिल चलाते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed