{"_id":"66eec45e116c3619a406c3a2","slug":"laddu-adulteration-will-consult-pontiffs-experts-on-future-course-of-action-says-andhra-cm-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laddu Adulteration: आंध्र प्रदेश CM नायडू बोले- धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की लेंगे सलाह, फिर करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Laddu Adulteration: आंध्र प्रदेश CM नायडू बोले- धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की लेंगे सलाह, फिर करेंगे कार्रवाई
Sat, 21 Sep 2024 06:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:34 PM IST
सार
Laddu Adulteration: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद आंध्र प्रदेश में सियासत गरम है। इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी सरकार सनातन हिंदू धर्म के विशेषज्ञों से इस विषय पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तिरुपति के लड्डू में जानवरों के चर्बी वाले घी की मिलावट के आरोपों के बाद उनकी सरकार धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की राय लेगी। इस मामले में आगे क्या कदम उठाना है, वे इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
नायडू ने हाल ही में एनडीए की विधायक दल की बैठक के दौरान कहा था कि पिछले सरकार (वाईएसआरसीपी) ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए खराब गुणवत्ता वाली सामग्री और जानवरों की चर्बी का वसा इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (टीटीडी) के संबंध में सही फैसला लेने के लिए विशेषज्ञों से चर्चा करेगी। उन्होंने कहा, हम चर्चा कर रहे हैं कि आगे क्या करना है। साधुओं और सनातन हिंदू धर्म के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद हम तय करेंगे कि अनुष्ठानिक शुद्धता कैसे बनाए रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तिरुपति लड्डू की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, बहुत से लोगों ने बेहतर प्रसाद बनाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। अयोध्या में भी तिरुमाला लड्डू की नकल करने की कोशिश की गई। लेकिन यह संभव न हो सका। तिरुपति के लड्डू सदियों पहले से हैं और यह अपनी विशेषता के लिए प्रसिद्ध हैं। सरकार अब इस मामले में आगे की योजना बनाने में जुटी है।