फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladakh row figures in Rajnath singh telephonic talks with US Defence Secretary

राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने टेलीफोन पर की बातचीत, लद्दाख विवाद का मुद्दा उठा

Fri, 10 Jul 2020 11:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ladakh row figures in Rajnath singh telephonic talks with US Defence Secretary
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क टी एस्पर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान पूर्वी लद्दाख में भारत तथा चीन के बीच सीमा विवाद एवं क्षेत्र में समूचे सुरक्षा परिदृश्य पर प्रमुखता से चर्चा हुई। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने कहा कि सिंह तथा एस्पर ने द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि टेलीफोन पर यह वार्ता अमेरिकी पक्ष के आग्रह पर हुई। सूत्रों ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की आक्रामकता को लेकर चर्चा हुई और सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री को मुद्दे पर भारत की स्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच गतिरोध के मुद्दे पर मंगलवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हैले के बीच भी चर्चा हुई थी। ऐसा माना जाता है कि अमेरिका पूर्वी लद्दाख में तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि भारतीयों ने चीन की आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विवाद उत्पन्न करने की चीन की आदत रही है और विश्व को इस तरह के डरान-धमकाने के कृत्यों को नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पिओ ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने इस बारे (चीन की आक्रामकता) में कई बार विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। चीन ने अविश्वसनीय ढंग से आक्रामक कृत्यों को अंजाम दिया है। भारतीयों ने उसका जवाब देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ किया है।’

सिंह और एस्पर के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘दोनों मंत्री नियमित तौर पर एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और पारस्परिक हित के मुद्दों पर कई बार बात की है। आज की वार्ता इसी जारी आदान-प्रदान का हिस्सा थी।’

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर करीब आठ सप्ताह से गतिरोध चला आ रहा था। गलवां घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद तनाव कई गुना बढ़ गया था। इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान हुआ जिसका उसने अब तक ब्योरा नहीं दिया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सैनिकों के साथ झड़प में 35 चीनी सैनिक हताहत हुए।


पिछले पांच दिनों में चीनी सेना ने भारतीय सेना के साथ बनी समझ के अनुरूप गतिरोध के तीन स्थानों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। दोनों पक्षों ने पिछले दिनों में क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed