फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ladakh mp Jamyang tsering namgyal says people of india dont need to worry till modi ji in central govt pla 

लद्दाख के सांसद जामयांग ने कहा- मोदी सरकार में लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं

Fri, 25 Dec 2020 11:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Dec 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
ladakh mp Jamyang tsering namgyal says people of india dont need to worry till modi ji in central govt pla 
जामियांग सेरिंग नामग्याल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मई की शुरुआत से लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच गतिरोध जारी है। इसी बीच लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने शुक्रवार को बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम काफी लंबे समय से पड़ोसी देश के नाटक को देख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक केंद्र में मोदी सरकार है लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


नामग्याल ने कहा, 'पीएलए द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है। लद्दाख के एक स्थानीय नागरिक और लोगों के प्रतिनिधि के रूप में, हम लंबे समय से पड़ोसी देश के नाटक को देख रहे हैं। पहली बार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, लद्दाख के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जब तक मोदी जी, अमित शाह जी केंद्र सरकार में हैं और राजनाथ जी रक्षा मंत्री हैं, भारत के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार द्वारा उठाए गए कदम, चाहे वह लद्दाख हो या अरुणाचल प्रदेश के लिए, बाहरी लोगों द्वारा एक इंच भूमि पर भी आक्रमण नहीं किया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed