फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indo-US Mega Military Exercise In Uttarakhand Auli Know Yudh Abhyas News In Hindi

LAC: उत्तराखंड के औली में होगा भारत-अमेरिकी युद्धाभ्यास, चीन को करेंगे खबरदार

Thu, 27 Oct 2022 08:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 Oct 2022 08:52 AM IST
सार

उत्तराखंड के औली में भारत व अमेरिका के बीच जमीनी सैन्य अभ्यास होगा। यह LAC से लगभग 100 किमी की दूरी पर है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में युद्धपोत, पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Indo-US Mega Military Exercise In Uttarakhand Auli Know Yudh Abhyas News In Hindi
युद्धाभ्यास - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

चीन को लद्दाख में घुसपैठ व विस्तारवादी मंसूबों से खबरदार करने के लिए भारत व अमेरिकी फौज उत्तराखंड के औली और बंगाल की खाड़ी में संयुक्त युद्धाभ्यास (Joint Exercise) करने जा रहे हैं। भारत व अमेरिका 15 नवंबर से 2 दिसंबर तक यह साझा सैन्य अभ्यास करेंगे। 

विज्ञापन


वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर चीन के साथ तनातनी के बीच भारत ने अमेरिका समेत कई देशों के साथ बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास का फैसला किया है। उत्तराखंड के औली में भारत व अमेरिका के बीच जमीनी सैन्य अभ्यास होगा। यह LAC से लगभग 100 किमी की दूरी पर है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में युद्धपोत, पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। बुधवार को ही भारत ने बंगाल की खाड़ी में सिंगापुर के साथ सैन्य अभ्यास शुरू किया। 
विज्ञापन


8 से 18 नवंबर तक मालाबार अभ्यास
इस बीच, 8 से 18 नवंबर तक मालाबार युद्धाभ्यास भी होगा। इसमें क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की सेना शामिल होगी। दरअसल, भारत ने क्वाड देशों के साथ कई सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है। इसमें मालाबार अभ्यास के अलावा चीन के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC के समीप अमेरिका के साथ ऊंचाई पर साझा अभ्यास शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में ऑस्ट्रा-हिंद अभ्यास
उधर, ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेना भी पहली बार 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 'ऑस्ट्रा-हिंद' अभ्यास करेंगी। बता दें, चीन समूचे हिंद प्रशांत क्षेत्र में विस्तारवादी गतिविधियों में शामिल है। ताइवान को लेकर भी उसके मंसूबे हाल ही में सामने आए थे। इसके बाद अमेरिका ने उसकी घेराबंदी की थी। भारत के लद्दाख तो भूटान के डोकलाम में उसने घुसपैठ का प्रयास किया था, जिसका कड़ा प्रतिवाद करने पर वह नरम पड़ा। लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच दशकों बाद सैन्य टकराव हुआ था, इसके बाद सैन्य वार्ता शुरू हुई और धीरे धीरे सेना की वापसी चालू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed