फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Labourer killed in tunnel collapse: CM Shinde hands over Rs 50 lakh cheque to kin

Maharashtra: सुरंग हादसे में मजदूर की मौत, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिजनों को दिया 50 लाख रुपये का चेक

Sun, 23 Jun 2024 04:02 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2024 04:02 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलापूर्ति परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग के ढहने से हुए हादसे के मृतक राकेश यादव के परिजनों को रविवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे का चेक सौंपा। बता दें कि 29 मई की रात वर्सोवा पुल के पास हादसा हुआ था।

विज्ञापन
Labourer killed in tunnel collapse: CM Shinde hands over Rs 50 lakh cheque to kin
सुरंग हादसे में मजदूर की मौत, सीएम शिंदे ने परिजनों के दिए सहायता राशि - फोटो : X@mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलापूर्ति परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग के ढहने से हुए हादसे के मृतक राकेश यादव के परिजनों को रविवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे का चेक सौंपा। बता दें कि 29 मई की रात वर्सोवा पुल के पास हादसा हुआ था। ये सुरंग हादसा सूर्या परियोजना स्थल पर हुआ। जिसका उद्देश्य पीने के पानी को तेजी से मीरा भायंदर क्षेत्र में पहुंचाना है।
विज्ञापन




मृतक के भाई को निजी फर्म में नौकरी की पेशकश
मुख्यमंत्री एकनाथ ने सीएम आवास पर मृतक मजदूर की पत्नी सुशीला, उनके पिता बालचंद्र, बच्चों रिशु और परी के साथ पहुंचे अन्य परिजनों को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 50 लाख रुपए में परियोजना के मालिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से 35 लाख रुपए और मुख्य निर्माण ठेकेदार एलएंडटी की ओर से 15 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राकेश के भाई दुर्गेश को निजी फर्म में नौकरी की पेशकश की गई है।
विज्ञापन


17 दिनों तक चला तलाशी अभियान
बता दें कि इस सुरंग हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सेना की सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, तटरक्षक बल, स्थानीय अग्निशमन दल और ऐसे हादसों में विशेषज्ञता रखने वाले अन्य संगठनों की ओर से 17 दिनों तक युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि अब राकेश यादव के शव को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई की रात हुआ था हादसा
पालघर में 29 मई की रात एक जल परियोजना की खुदाई के दौरान हुए हादसे में मलबे में खुदाई करने वाली मशीन और मशीन चालक फंस गया था। जानकारी के मुताबिक सुरंग शाफ्ट पर काम के दौरान मिट्टी और दीवार की संरचना ढहने के बाद एक उत्खननकर्ता ऑपरेटर उसमें फंस गया था। जिसे बचाने के लिए सेना, नौसेना और तटरक्षक बल एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed