{"_id":"5e0909848ebc3e881b4c371e","slug":"labor-ministry-can-start-santusht-portal-for-quick-redressal-of-complaints-from-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम मंत्रालय शिकायतों के त्वरित समाधान को जनवरी से शुरू कर सकता है ‘संतुष्ट’ पोर्टल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रम मंत्रालय शिकायतों के त्वरित समाधान को जनवरी से शुरू कर सकता है ‘संतुष्ट’ पोर्टल
Mon, 30 Dec 2019 01:46 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
भारत सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम मंत्रालय की अगले महीने जनवरी में ‘संतुष्ट’ वेब पोर्टल शुरू करने की योजना है। यह पोर्टल कामगारों, नियोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण और श्रम कानूनों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी एक सूत्र ने दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में संतुष्ट सेवानिवृत्त निधि निकाय ईपीएफओ और स्वास्थ्य बीमा एवं सेवा प्रदाता ईएसआईसी द्वारा औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को दी जाने वाली सभी सेवाओं की निगरानी करेगा। बाद में, यह पोर्टल मंत्रालय के अन्य विंगों को भी कवर करेगा।
विज्ञापन
इसमें प्रत्येक अधिकारी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए रियल टाइम के आधार पर डाटा भी होगा। कामगार और नियोक्ता अपनी शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे। इस पोर्टल का प्रबंधन पांच से छह अधिकारियों की आंतरिक निगरानी सेल करेगा।
विज्ञापन