फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuwait boat probe: Mumbai court remands three men in police custody till Feb 10

Kuwait Boat Probe: संदिग्ध नाव मामले में अदालत ने आरोपियों को 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा, जांच जारी

Wed, 07 Feb 2024 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

Kuwait Boat Probe: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर पकड़ी गई संदिग्ध नाव के मामले में तीनों आरोपियों को दस फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Kuwait boat probe: Mumbai court remands three men in police custody till Feb 10
गेटवे ऑफ इंडिया पर पकड़ी गई कुवैती बोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाव के जरिए कुवैत से भारत में प्रवेश करने वाले तीन लोगों को बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 10 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इन लोगों ने किस मार्ग से मुंबई में प्रवेश किया और क्या उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में कोई अपराध किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास संदिग्ध नाव में पकड़े गए आरोपियों की पहचान नित्सो डिट्टो (31 वर्षीय), विजय विनय एंथनी (29 वर्षीय) और  जे साहायत्ता (29 वर्षीय) के रूप में हुई है। उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन पर पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों के प्रावधानों के तहत देश में प्रवेश के लिए प्रक्रिया का पालन न करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को अदालत को अपना रिमांड नोट सौंपा। जिसमें उसने कहा कि बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएश) ने नाव की जांच की। दल को उसमें कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि पुलिस ने नाव से जीपीएस बरामद किया है, जिसे जांच के लिए भेजे जाने की जरूरत है। ताकि, तीनों के कुवैत से भारत आने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे 28 जनवरी को कुवैत से रवाना हुए थे और भारतीय तटों में प्रवेश करने से पहले सऊदी अरब, कतर, दुबई, मस्कट, ओमान और पाकिस्तान गए थे। पुलिस अभी तक इस मार्ग का पता नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed