फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kumaraswamy says JDS and BJP will complete seat-sharing talks for 2024 Lok sabha polls by January end

Politics: 'जनवरी के आखिर में हो जाएगी सीट बंटवारे पर फाइनल बातचीत'; PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले कुमारस्वामी

Thu, 21 Dec 2023 08:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Dec 2023 08:15 PM IST
सार

साल 2019 के आम चुनाव में जेडीएस ने एक लोकसभा सीट जीती थी। अब आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार पार्टी कम से कम चार-पांच सीटें मांग सकती है।

विज्ञापन
Kumaraswamy says JDS and BJP will complete seat-sharing talks for 2024 Lok sabha polls by January end
पीएम मोदी से पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने बेटों और पोते प्रज्वल रेवन्ना के साथ की मुलाकात। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भाजपा समेत सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। हाल ही में विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने राजधानी दिल्ली में एक बैठक कर इसके संकेत भी दे दिए हैं। वहीं, भाजपा नेता भी विभिन्न राज्यों में दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सामने आया है कि कर्नाटक की जेडीएस और भाजपा के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर जनवरी के आखिर में वार्ता पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन


बेटों के साथ पीएम मोदी से मिले पूर्व पीएम
गौरतलब है कि गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने दोनों बेटों एचडी कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना के साथ ही पोते प्रज्वल रेवन्ना के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। वे संसद भवन परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम से मिले। कुमारस्वामी ने बताया कि पीएम के साथ बैठक में उन्होंने कर्नाटक से संबंधित कई मुद्दे उठाए। इनमें गिरती कीमतों के बीच खोपरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और काडू गोलारू समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

 
सीट बंटवारे पर हुई पीएम मोदी के साथ चर्चा
जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा जनवरी के अंत तक आराम से पूरा हो जाएगा। इसमें कोई बाधा नहीं होगी। इस दौरान यह पूछे जाने पर कि जेडीएस भाजपा से कितनी सीटों की मांग करेगी? पर कुमारस्वामी ने कहा कि हमारे लिए सीटों की संख्या मायने नहीं रखती। हमारा ध्यान जीत पर है ऐसे में हम जीतने योग्य सीटों का दावा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में जेडीएस ने एक लोकसभा सीट जीती थी। अब आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार पार्टी कम से कम चार-पांच सीटें मांग सकती है।

इतनी सीटों की मांग कर सकती है जेडीएस
गौरतलब है कि इस साल के शुरू में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा और जेडीएस एक साथ आ गई थी। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए किया गया है। 

कर्नाटक सरकार पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर भी तंज कसा। कांग्रेस के इस आरोप पर कि भाजपा कर्नाटक में उसकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। कुमारस्वामी ने कहा कि कुछ भी संभव है। कर्नाटक में भी अजित पवार और (एकनाथ) शिंदे हैं। आगे उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संसद की सुरक्षा में सेंध का मुद्दा खूब जोरो-शोरों से उठा रही है, लेकिन इसी कांग्रेस पार्टी ने जुलाई में कर्नाटक विधानसभा में हुई सुरक्षा चूक को नजरअंदाज कर दिया था।


कुमारस्वामी ने कहा कि जब कर्नाटक में विधानसभा सत्र चल रहा था, तब एक अज्ञात व्यक्ति एक घंटे तक विधायक की कुर्सी पर बैठा रहा, लेकिन तब न तो कांग्रेस ने और न ही उसके दोस्तों ने उस समय यह मुद्दा उठाया? अब यहां संसद में, वे कार्यवाही को रोकने के लिए सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed