फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kumaraswamy says he never said congress and its leader were troubling him

'आंसुओं' पर सफाई: कुमारस्वामी बोले- कभी नहीं कहा कांग्रेस परेशान कर रही है

Wed, 18 Jul 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Kumaraswamy says he never said congress and its leader were troubling him
एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के कार्यक्रम के दौरान गठबंधन सरकार पर दिए अपने भावुक भाषण को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बेबसी के चलते उन्होंने आंसू नहीं बहाए थे और न ही उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी बोला है। उन्होंने मीडिया पर इस मुद्दे को तूल देने का आरोप लगाया और कहा कि मीडिया की वजह से ही भाजपा को गठबंधन सरकार पर चुटकी लेने का एक मौका मिल गया। 

विज्ञापन


बता दें कि कुमारस्वामी इस वक्त दिल्ली में ही है। वो गुरुवार तक यहां रहेंगे। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो मानते हैं कि पार्टी कार्यक्रम के दौरान वो भावुक हुए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा था कि कांग्रेस या उसके नेता उन्हें परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा 'मैं एक भावुक इंसान हूं, लेकिन यह मेरी बेबसी नहीं है। मैं अपने परिवार के कार्यक्रम में बोल रहा था। मैंने अपने परिवार के सदस्यों से अपना दर्द साझा किया। मैंने कांग्रेस के नेताओं की आलोचना नहीं की है। भावनात्मक रूप से बात करते समय यह स्वाभाविक है कि आंसू बहते हैं। एक मुख्यमंत्री से अधिक मैं भावनाओं के साथ एक साधारण व्यक्ति हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा 'मैं उस दिन करीब एक घंटे तक बोला था। कहीं भी मैंने ऐसा नहीं कहा कि कांग्रेस ने समस्याएं खड़ी की हैं। मैंने मीडिया के लोगों से कहा कि कठिनाई के बावजूद मैंने ऋण माफी को लेकर मजबूत कदम उठाया है और कार्यक्रमों को लागू किया है। लेकिन कहीं भी मुझे अपने अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है'।  


गौरतलब है कि कुमारस्वामी शनिवार को बेंगलुरु में जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के एक कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गए थे और कहा था कि मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी वह खुश नहीं हैं और जहर की तरह गठबंधन के दर्द को निगल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed