{"_id":"5c9fb3ecbdec22143439d153","slug":"kumaraswamy-said-that-the-income-tax-department-did-not-get-ten-rupees-wrong-in-the-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी ने कहा कि आयकर विभाग को छापे में दस रुपए भी गलत नहीं मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी ने कहा कि आयकर विभाग को छापे में दस रुपए भी गलत नहीं मिले
Sun, 31 Mar 2019 01:55 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी के बीच शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया कि इन छापों में बिना हिसाब के दस रुपए तक की बरामदगी नहीं हुई है। आयकर विभाग ने बेंगलुरू, रामानगर, कनकपुरा, मांड्या, मैसु्रू, हासन और शिवमोगा में कई जगहों पर समन्वित रूप से छापेमारी की है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बिना कोई अधिक जानकारी देते हुये कहा, ‘‘यह अभी समाप्त नहीं हुआ है।’’ कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया था। हाल के दिनों में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा संभवतया पहली बार ऐसे किसी प्रदर्शन में हिस्सा लिया गया। कुमारस्वामी ने बुधवार रात को दावा किया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं टीवी देख रहा हूं और करोड़ों रुपए (ऐसा दावा किया गया) बरामद हुए है। क्या आयकर अधिकारियों को दस रुपए भी मिले है? उन्हें इससे (छापों में) क्या हासिल हुआ है? यह इरादतन है।’’
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि आखिर इन छापों में भाजपा के नेताओं को क्यों बख्श दिया गया और केवल कांग्रेस और जद(एस) को ही निशाना बनाया गया। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख दिनेश गुंडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ये छापे मतदाताओं में भय उत्पन्न करने के लिए डाले जा रहे हैं।